भट्टू कलां। गांव सूलीखेड़ा के समीप रेलगाड़ी के नीचे आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस आदमपुर ने शव का फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया।
गांव सूलीखेड़ा व भट्टू के बीच बुधवार रात को एक व्यक्ति रेलगाड़ी के नीचे आ गया। सुबह लोगों ने रेलवे पटरी पर कटा हुआ शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान गांव धांगड़ निवासी करीब 55 वर्षीय भाल सिंह के रूप में हुई है। रेलवे पुलिस आदमपुर के एसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक पिछले लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान रहता था। पुलिस ने मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की है। संवाद