फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 रुपये में होगी खाने की जांच, मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब शुरू

विज्ञापन
फतेहाबाद में पहुंची मोबाइल फूड सेफ्टी लैब। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। खाद्य एवं ड्रग्स प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों के सैंपल के लिए मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब चलाई है। यह लैब मई माह में जिला के विभिन्न स्थानों पर जाकर फूड के सैंपल लेंगे और नागरिकों को उसकी जांच रिपोर्ट मौके पर देंगे। खाद्य पदार्थ की जांच के लिए 20 रुपये देने होंगे। लैब से रिपोर्ट 15 से 20 मिनट में मिल जाएगी। इससे ये पता चल सकेगा कि आप जो खाद्य पदार्थ खा रहे है वह कितना पौष्टिक है और उसमें कहीं मिलावट तो नहीं है। आम नागरिक इस मोबाइल टेस्टिंग लैब से फूड की जांच करवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें प्रति सैंपल 20 रुपये अदा करने होंगे। जांच रिपोर्ट व्यक्ति को मौके पर ही उपलब्ध करवा दी जाएगी।
विज्ञापन

मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब का ये रहेगा शेड्यूल
खाद्य एवं ओषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 9 मई को बस अड्डा भट्टूकलां, रेलवे स्टेशन, आदमपुर स्टैंड भट्टू कलां और गांव दैयड़ में यह वैन टेस्टिंग करेगी। 10 मई को गांव बीघड़ व बड़ोपल, 11 व 12 मई को बस अड्डा जाखल रेलवे स्टेशन व अनाज मंडी जाखल, 13 मई को पुलिस चौकी कुलां, 16 से 18 मई को टोहाना के बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, आंबेडकर चौक, कैंची चौक व वाल्मीकि चौक में सैंपल की जांच की जाएगी। 19 व 20 मई को भूना के पुराना बाजार, उकलाना रोड और बस अड्डा चौक, 23 से 25 मई को रतिया के पुराना बस अड्डा, नये बस अड्डा, तहसील कांप्लेक्स के पास, 26 मई को गांव भिरड़ाना, 27 मई को नेशनल हाईवे फतेहाबाद व दरियापुर, 30 व 31 मई को स्थानीय पपीहा पार्क तथा रतिया चुंगी में सैंपल के लिए वैन उपलब्ध रहेगी।
कोट
खाद्य पदार्थों की जांच के लिए विभाग की तरफ से मोबाइल टेस्टिंग लैब की शुरूआत की गई है। इस लैब में आम नागरिक खाद्य पदार्थ का सैंपल देकर जांच करवा सकते हैं। लोगों को जागरू करने के लिए इसकी शुरूआत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुरेंद्र सिंह पूनिया, एफएसओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें