फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Fatehabad: फोरलेन पर भिड़े पांच वाहन, ट्रैक्टर सवार युवक की मौत, मां की हालत नाजुक

Sun, 26 Jun 2022 12:55 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

गगांव कुकड़ावाली निवासी 35 वर्षीय संदीप कुमार अपनी मां 55 वर्षीय माया देवी के साथ गांव कुकड़ावाली से फतेहाबाद आ रहा था। दरियापुर से पहले खैरातीखेड़ा की तरफ जाने वाला कट है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर फोरलेन पर चढ़ा तो इस दौरान एक कार ट्रैक्टर से टकरा गई।
विज्ञापन
फतेहाबाद में हादसे के बाद पलटा ट्रैक्टर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद में हिसार-सिरसा फोरलेन पर रविवार दोपहर खैरातीखेड़ा मोड़ पर फतेहाबाद ट्रैक्टर मेले में आ रहे ट्रैक्टर की तेज रफ्तार कार से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रैक्टर सड़क पर पलट गया और उस पर सवार गांव कुकड़ावाली निवासी मां-बेटा उसके नीचे दब गए। वहीं पीछे से आ रहीं तीन कारें भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से टकरा गईं। हादसे के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे घायलों को नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने युवक संदीप को मृत और उसकी मां माया देवी को प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा रेफर कर दिया। अन्य कारों में सवार लोग सुरक्षित हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव कुकड़ावाली निवासी संदीप कुमार (35) अपने ट्रैक्टर से दोपहर अपनी मां माया देवी (55) के साथ फतेहाबाद के ट्रैक्टर मेले में आ रहे थे। ट्रैक्टर संदीप चला रहा था। जब ट्रैक्टर गांव खैरातीखेड़ा मोड़ से फोरलेन पर चढ़ा तो तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर मौके पर ही पलट गया। इसके बाद पीछे से आ रहीं तीन गाड़ियां भी आपस में टकरा गई।

ट्रैक्टर पलटने से संदीप और उसकी मां माया देवी नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने मां-बेटे को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


यहां पर डॉक्टरों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया, जबकि मां मायादेवी को प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने मृतक के पिता जगतराम के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
 
मेरे बेटे का बढ़िया इलाज कर दो, उसके छोटे-छोटे बच्चे हैं 
नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घायल महिला को लिटा दिया गया। यहां पर डॉक्टर और नर्स कागजी कार्रवाई में जुटे रहे। इस दौरान माया देवी चिल्लाती रही कि उसके बेटे का बढ़िया इलाज कर दो, अच्छी दवाई दे दो, उसे कुछ नहीं होना चाहिए, उसके छोटे-छोटे बच्चे हैं। माया देवी को नहीं पता था कि उसके बेटे की मौत हो चुकी है। मायादेवी ने बताया कि वह फतेहाबाद के ट्रैक्टर मेले में जा रहे थे। 

हिसार-सिरसा रोड पर डिवाइन स्कूल के पास सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर चालक संदीप की मौत हो गई। मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। - यादविंद्र सिंह, सदर थाना प्रभारी

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें