गजेंद्र ने बताया कि उसकी गांव भोड़िया खेड़ा के पंजाबी चौक में मैसर्ज नरेश ट्रेनिंग कंपनी के नाम से बिजली के सामान की दुकान है। सात जनवरी की सुबह जब दुकान पर आया तो शट्ट्र के दोनों तरफ के ताले नहीं थे। दुकान के गल्ले में रखी 15 हजार रुपये की नकदी गायब मिली।
फतेहाबाद के गांव भोड़िया खेड़ा के पंजाबी चौक में बिजली की दुकान में घुसकर चोर 15 हजार रुपये की नकदी चुराकर ले गए। नकाबपोश पांच चोरों ने घटना को अंजाम दिया। लोहे की रॉड और डंडे लेकर चोर दुकान में घुसे थे। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामले में शहर पुलिस ने गांव भोड़िया खेड़ा निवासी गजेंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में गजेंद्र ने बताया कि उसकी गांव भोड़िया खेड़ा के पंजाबी चौक में मैसर्ज नरेश ट्रेनिंग कंपनी के नाम से बिजली के सामान की दुकान है। सात जनवरी की सुबह जब दुकान पर आया तो शट्ट्र के दोनों तरफ के ताले नहीं थे। दुकान के गल्ले में रखी 15 हजार रुपये की नकदी गायब मिली। जब दुकान में लगे सीसीटीवी की जांच की तो रात करीब दो से तीन बजे के बीच पांच युवक दिखे, जिन्होनें मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था और इनके हाथ में लोहे की रॉड और डंडे थे। युवकों ने शट्टर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।