फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की वार्डबंदी पर दो पार्षद सहित पांच को आपत्ति, बोले- बिना राय लिए बदल दिए वार्ड

विज्ञापन
फतेहाबाद शहर का दृश्य। संवाद - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद फतेहाबाद की नई वार्डबंदी की अधिसूचना जारी होने के बाद प्रशासन ने आपत्तियां और सुझाव मांगे थे। ये आपत्तियां 24 अक्तूबर तक लिखित में मांगी गई थी, इसको लेकर पांच लोगों ने एतराज जताया है। इसमें दो निर्वतमान पार्षद भी शामिल है। निर्वतमान पार्षद किरण नारंग और अनिल गर्ग ने आपत्ति जताई है। इसके अलावा स्वामी नगर और ठाकर बस्ती निवासी व्यक्ति ने भी आपत्ति जताई है। इनका कहना है कि उनकी गली को दूसरे वार्ड में शामिल किया जाए। इन्होंने उनके वार्ड के नक्शे में फेरबदल पर एतराज जताया है सवाल खड़े किए है। नगर परिषद के वार्डों की संख्या बढ़कर 25 से 27 हो चुकी है।
विज्ञापन

नगर परिषद अब इन आपत्तियों को उपायुक्त के सामने रखेगा। एतराज जताने वालों को सुनवाई में शामिल किया जाएगा और सुझाव लिए जाएंगे।
वार्ड 21 का बदल गया नक्शा
नगर परिषद द्वारा करवाई गई वार्डबंदी में शहर के सभी वार्डों का नक्शा बदल गया है। कई कॉलोनियां और उनकी गलियां उल्ट-पलट हो गई। इसमें वार्ड 21 भी शामिल है। वार्ड में शामिल सन्यास आश्रम रोड को वार्ड तीन और चार में शामिल कर दिया है। पूरे वार्ड को ही खत्म कर दिया है। निर्वतमान पार्षद प्रतिनिधि मनोज नारंग ने बताया कि इस संबंध में शिकायत दी गई है, लेकिन नाममात्र आपत्तियां मांगी गई है। एजेंसी ठेकेदार ने मनमर्जी नक्शा तैयार किया है।
ये भी जानिए वार्डों की कितनी हो गई जनसंख्या
वार्ड जनरल एससी बीसी कुल
1 1428 936 1237 3601
2 2073 764 784 3621
3 798 1739 590 2127
4 1499 571 956 3026
5 1124 1452 649 3225
6 2916 182 130 3228
7 2374 324 454 3152
8 1330 922 917 3169
9 590 1340 1732 3662
10 2280 290 716 3286
11 2207 324 849 3380
12 2941 214 409 3564
13 2123 536 899 3558
14 1963 661 986 3610
15 332 1000 1779 3111
16 205 1972 1366 3543
17 585 687 2190 3462
18 2584 508 531 3623
19 1811 960 606 3377
20 2918 213 198 3329
21 2737 164 162 3063
22 2647 155 455 3257
23 2382 251 517 3150
24 2457 425 757 3639
25 1402 990 926 3318
26 950 757 1338 3045
27 361 1294 1704 3359
नई कॉलोनियां वार्ड 15 से 17 में हुई शामिल
नगर परिषद की नई वार्डबंदी के मुताबिक सीमा बढ़ने के बाद पंचायत से नप में शामिल हुई कॉलोनियां वार्ड 15 से 17 और 27 में शामिल हुई है। कालीदास कॉलोनी, हरनाम सिंह कॉलोनी व स्वामी नगर का कुछ क्षेत्र वार्ड नंबर 15 में शामिल हुआ है। स्वामी नगर का कुछ क्षेत्र, आदर्श कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी और भोडिय़ा रोड का कुछ क्षेत्र वार्ड 16 में शामिल हुआ है। हंस कॉलोनी, खैराती खेड़ा रोड व जलघर के पास का क्षेत्र वार्ड 17 में शामिल हुआ है। इसके अलावा आजाद नगर, कीर्तिनगर का एरिया वार्ड 27 में शामिल हुआ है।
विज्ञापन

अभी तक नहीं हुआ आरक्षण को लेकर ड्रॉ
स्थानीय नगर निकाय ने अभी तक वार्ड आरक्षित करने को लेकर ड्रॉ नहीं निकाला है। वार्ड आरक्षित को लेकर ड्रॉ का दिन भी तय किया गया था, लेकिन रद्द कर दिया गया। अधिकारियों की माने तो वार्डबंदी फाइनल होने के बाद वार्ड आरक्षित करने को लेकर ड्रॉ हो सकता है।
नई वार्डबंदी में सभी वार्डों में फेरबदल गलत है। सीमा में जो कॉलोनियां शामिल हुई है, उनका अलग वार्ड बना देना चाहिए। नई वार्डबंदी से आम लोगों को ज्यादा दिक्कत होती है। उदाहरण के तौर पर जो व्यक्ति पहले वार्ड 5 में था और उसके दस्तावेजों में भी ये ही लिखा हुआ है। लेकिन अब नए वार्ड में शामिल होने पर उसे दस्तावेजों में बदलवाना पड़ेगा।
- सुभाष पपीया, पूर्व पार्षद
वार्डबंदी को लेकर 24 अक्तूबर तक आपत्ति और सुझाव मांगे गए थे। इसके लेकर पांच लोगों ने आपत्ति दी है। उपायुक्त कार्यालय में आपत्तियां भेजी जाएंगी। इन आपत्तियां को लेकर विचार-विमर्श होगा।
विज्ञापन

- ऋषिकेश वर्मा, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें