फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू ने तोड़ा पिछले चार सालों का रिकॉर्ड, 58 नए मरीज मिले, आंकड़ा पहुंचा 467

विज्ञापन
फतेहाबाद में फोगिंग करते हुए कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। डेंगू ने इस साल जिले में पिछले चार सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सैंपल देने वाला तीसरे से चौथा मरीज डेंगू पॉजिटिव मिल रहा है। सोमवार को जिले में डेंगू के 58 नए केस मिले हैं। इसके साथ ही आंकड़ा 467 तक पहुंच गया। 2017 में डेंगू के सबसे ज्यादा 419 मरीज मिले थे, लेकिन इस साल जिले में डेंगू ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है।
विज्ञापन

फतेहाबाद शहर के साथ-साथ डेंगू के रतिया शहर में भी केस बढ़ने लगे है। युवाओं के साथ-साथ बच्चे भी डेंगू पॉजिटिव हो रहे हैं। 10 दिनों में जिले में सबसे ज्यादा केस बढ़े है। 10 दिनों में 362 डेंगू पॉजिटिव मिल चुके है। अब तक विभाग 1630 सैंपल डेंगू के ले चुका है। सोमवार को 94 सैंपल लिए गए हैं।
जिले में ये मिले डेंगू के नए केस
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रतिया की टिब्बा कॉलोनी में 49 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड नंबर 12 में युवक, रतिया वार्ड नंबर 9 में 45 वर्षीय व्यक्ति, रतिया शहर में 20 और 25 वर्षीय युवक, फतेहाबाद के शक्तिनगर निवासी 27 वर्षीय युवती, रतिया के शिव चौक निवासी युवक, रतिया में 48 वर्षीय महिला, 21 वर्षीय युवक, रतिया गेट निवासी 25 वर्षीय युवक, म्योंदकलां निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग, कन्हेड़ी निवासी 16 वर्षीय किशोरी, टोहाना रेलवे रोड निवासी 24 वर्षीय युवक, गांव बलियाला निवासी 23 वर्षीय युवक, फतेहाबाद की अग्रवाल कॉलोनी निवासी युवती, ठाकर बस्ती निवासी महिला, भाटिया कॉलोनी निवासी युवक, गांव शहीदांवाली निवासी 6 वर्षीय बच्चा, भट्टूखुर्द निवासी 12 वर्षीय लड़की डेंगू पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन

जिले में डेंगू और मलेरिया की स्थिति
वर्ष डेगू मलेरिया
2015 189 88
2016 38 59
2017 419 42
2018 56 2
2019 29 5
2020 35 0
2021 467 1
10 दिन से जिले में बढ़े डेंगू मरीज
दिन केस मिले
16 अक्तूबर 20
17 अक्तूबर 30
18 अक्तूबर 1
19 अक्तूबर 50
20 अक्तूबर 42
21 अक्तूबर 40
22 अक्तूबर 26
23 अक्तूबर 60
24 अक्तूबर 35
25 अक्तूबर 58
अधिकारी बोले 10 हजार से कम होने पर ही चढ़ा सकते हैं प्लेटलेट्स
स्वास्थ्य विभाग के उप सिविल सर्जन डॉ. हनुमान का कहना है कि डेंगू होने पर घबराने की जरूरत नहीं है। ज्यादा से ज्यादा फ्लूड लें। सभी डेंगू मरीजों को प्लेटलेट्स चढ़ाने की जरूरत नहीं होती है। प्लेटलेट्स को लेकर गाइडलाइन जारी हो रखी है। 10 हजार से कम प्लेटलेट्स होने या फिर ब्लीडिंग होने पर ही प्लेटलेट्स चढ़ाए जाने हैं।
डेंगू के जिले में 58 नए केस मिले है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें डोर टू डोर सर्वे कर रही है और लारवा का नष्ट कर रही है। लोगों से भी अपील है कि अपने घरों व आसपास में पानी एकत्रित न होने दें। लक्षण दिखने पर ब्लड सैंपल जरूर दें।
विज्ञापन

- डॉ. वीरेश भूषण, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें