फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवता: कुत्ते से बचने के लिए बिल्ली का बच्चा चढ़ा 50 फीट ऊंचे बिजली के पोल पर, फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू 

Mon, 13 Dec 2021 09:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) 

सार

हरियाणा के फतेहाबाद जिले में कुत्ते से बचने के लिए बिल्ली का बच्चा 50 फीट ऊंचे बिजली के पोल पर चढ़ गया। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने रेस्क्यू कर उसे उतारा।
विज्ञापन
फतेहाबाद में बिजली के पोल से बिल्ली के बच्चे को उतारते फायर ब्रिगेड कर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम तौर पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी को हम कहीं आग लगने वाली जगह पर देखते हैं, किसी वीआईपी के आगमन के दौरान सुरक्षा की नजर से तैनाती के दौरान देखते हैं या फिर किसी धरना, प्रदर्शन स्थल पर ये गाड़ी दिखाई देती है, लेकिन हरियाणा के फतेहाबाद में सोमवार सुबह एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी बिल्ली के बच्चे को बचाने के लिए दौड़ती हुई दिखाई दी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः हरियाणा: नीरज बवाना गैंग का इनामी शार्प शूटर एसटीएफ के हत्थे चढ़ा, बहादुरगढ़ में दो हत्याओं का आरोपी है मोरिस उर्फ कुकी 

दरअसल, फतेहाबाद के मिनी बाईपास पर स्थित रतिया कॉलोनी में कुत्ते के पीछा करने के दौरान बिल्ली का एक बच्चा अपनी जान बचाने के लिए 50 फीट ऊंचे बिजली के खंभे पर जा चढ़ा। बिल्ली का बच्चा खंभे पर तो चढ़ गया, लेकिन उतर नहीं सका। मौके पर मौजूद लोगों ने बिजली की लाइन चालू बताई, लेकिन बाद में सप्लाई को बंद करवा कर बिल्ली के बच्चे का रेस्क्यू शुरू हुआ।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें ः जींद: घुटनों मे रहता था दर्द, किसी ने बताए कच्ची हल्दी के फायदे, बाजार में महंगी मिली तो उगानी की शुरू, दर्द भी ठीक हुआ, मुनाफा भी कमा रहे


मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और फायरकर्मी सतबीर सहारण ने बिजली लाइन बंद करवाकर बिल्ली के बच्चे को सुरक्षित नीचे उतारा। सतबीर सहारण ने कहा कि मानवता के नाते हमारा फर्ज है कि जान किसी की को भी वह कीमती है। हमें जैसे ही सूचना मिली तो हम बिल्ली के बच्चे को बचाने के लिए पहुंच गए। बिल्ली के बच्चे को नीचे उतारकर सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें