फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतरीन हुआ जिले का लिंगानुपात

Thu, 09 Mar 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
लघु सचिवालय स्थित बैठक कक्ष में अधिकारी बोर्ड की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त एनके सोलंकी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 जिले के लिंगानुपात में काफी सुधार हुआ है। जिला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2017 में जिला का लिंगानुपात 920 था, जो फरवरी महीने मेें बढ़कर यह आंकड़ा 948 हो गया है। डीसी एनके सोलंकी ने वीरवार को अधिकारियों की बैठक में इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जिले के लोगों का सहयोग लेकर इस आंकड़े को 950 से भी अधिक करना है।
डीसी एनके सोलंकी ने अधिकारियों को उनके काम के लिए बधाई देते कहा कि अगर जिले के सभी विभाग एवं अधिकारी इसी तरह अवैध गर्भपात और कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ कार्यवाही जारी रखेंगे तो 950 का आंकड़ा बहुत ज्यादा दूर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर उपमंडलाधीश सतबीर सिंह जांगू, पूजा चांवरिया, सतीश कुमार, डीआरओ कम सीटीएम बिजेंद्र भारद्वाज, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी चिराग गर्ग, डीडीपीओ राजेश खोथ, सीएमओ डॉ. अशोक चौधरी, ईओ ओपी सिहाग, डीडीएएच डॉ. काशीराम, कार्यकारी अभियंता एचएल मित्तल, डीएस दहिया, जगबीर सिंह, फूल सिंह, कार्यक्रम अधिकारी आशा सेतिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी इंद्रा यादव, डिप्टी डीईओ दयानंद सिहाग सहित विभागाध्यक्ष मौजूद थे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें