फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: पूर्व मुख्यमंत्री का विरोध करने के लिए एकत्रित हुए किसानों को पुलिस ने लिया हिरासत में

Thu, 11 Apr 2024 06:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

किसानों ने हाथों में एमएसपी की गारंटी दो, बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा दो जैसे नारे लिखी तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
विरोध करते किसान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का विरोध करने के लिए रतिया रोड स्थित पुल के नीचे एकत्रित हुए किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इससे पहले करीब एक घंटे तक किसानों ने पुल के नीचे बैठकर धरना दिया। पूर्व मुख्यमंत्री की अनाज मंडी में विजय संकल्प रैली निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


इसकी जानकारी पहले से होने के चलते किसान संगठनों ने विरोध का ऐलान किया था। प्रदर्शन करने के लिए खेती बचाओ किसान संघर्ष समिति के सदस्य रतिया रोड जबकि पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के सदस्य जाट धर्मशाला के पास एकत्रित हो गए। दोनों जगह भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

पगड़ी संभाल जट्टा समिति के सदस्य जीटी रोड के किनारे श्रृंखला बनाकर खड़े हो गए। यहां पुलिसकर्मियों ने पहले उन्हें समझाने का प्रयास किया। जब किसान नहीं माने तो पुलिस यहां से भी किसानों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन छोड़ आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें