फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: बारदाना के गोदाम में लगी भीषण आग, 18 लाख रुपए का सामान जलकर राख; सात घंटे में पाया आग पर काबू

Thu, 11 Apr 2024 01:49 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

फतेहाबाद के हरे कृष्णा राइस मिल के बारदाना गोदाम में रात को शार्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। घटना में लगभग 70 हज़ार कट्टे बारदाना व 30 से 40 तिरपालें जलकर खाक हो गई हैं। घटना की जानकारी लगने के बाद फायर ब्रिगेड में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई।
विज्ञापन
बारदाना गोदाम में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के गांव रसूलपुर स्थित एक राइस मिल के बारदाना गोदाम में बुधवार रात भीषण आग लग गई। आग की लपटें व तेज धुआं उठते देखकर गोदाम संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर कुलां चौकी पुलिस, मार्केट कमेटी सचिव संदीप लोहान व धारसूल अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंचीं। जहां दमकल कर्मियों व पुलिस ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग काफ़ी फैल चुकी थी।

विज्ञापन


जिसके बाद जिला के अन्य फायर स्टेशनों पर इसके बारे में सूचित किया और जेसीबी मशीनों को भी मंगाया गया। इससे कुछ समय बाद ही रतिया, भूना, टोहाना व जाखल केंद्र से दमकल गाडियां भी आग बुझाने पहुंची। इसके बाद तीन जेसीबी मशीनों की मदद से पांच दमकल विभाग की गाड़ियों से फायर कर्मियों ने लगभग 7 घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गोदाम में रखा पूरा बरदाना जलकर खाक हो गया था। इसके अलावा गोदाम में पड़ी करीब 30 से 40 तिरपाल भी जल चुकी हैं। अग्नि की इस घटना से लगभग 18 लाख रुपए का नुक्सान होने का अनुमान लगाया गया है।

धारसूल दमकल केंद्र के इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना बुधवार रात की हैं। डायल 112 की तरफ़ से उन्हें सूचना मिली थी। जिस पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि गोदाम में लगी आग इतनी भयंकर रूप धारण कर चुकी थी कि दमकल की 5 गाड़ियां भी आग पर काबू नहीं पा सकीं, करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका।
विज्ञापन


गांव रसूलपुर स्थित हरे कृष्णा राइस मिल के बारदाना गोदाम में रात को शार्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। घटना की जानकारी लगने के बाद फायर ब्रिगेड में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। जिसके बाद आनन-फानन में फायर ब्रिगेड ने एक के बाद एक कर जिला के विभिन्न दमकल स्टेशनों से गाड़ियां आग बुझाने के लिए भेजी, लेकिन 5 गाड़ियां भी भीषण आग पर काबू न पा सकी। घटना में लगभग 70 हज़ार कट्टे बारदाना व 30 से 40 तिरपालें जलकर खाक हो गई हैं।

बारदाना गोदाम से रात को आग की लपटों के साथ निकलता धुआं देखने के बाद संचालक दीपक कुमार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर दमकल की गाड़ियों के साथ पहुंचे पुलिस बल ने आसपास लोगों को सतर्क करते हुए जेसीबी से बारदाना को उठाकर आग से सुरक्षित करने का प्रयास किया, ताकि आग पर काबू पाया जा सके। इस दौरान फायर ब्रिगेड की एकाएक पांच गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश में जुटी थी, लेकिन आग इतनी ज्यादा विकराल थी कि 5 गाडियां मिलकर भी आग पर काबू नहीं पा सकीं।  राहत एवं बचाव कार्य में दर्जनों कर्मी लगे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें