घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष रामपाल लोहचब मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शुक्रवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया और उसे परिजनों को सौंप दिया। वहां से परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए मध्य प्रदेशस्थित अपने घर ले गए। थाना अध्यक्ष रामपाल लोहचब ने बताया कि मामले में इतेफाकिया कार्रवाई की गई है।
हरियाणा के फतेहाबाद के भूना क्षेत्र में पेड़ से लकड़ी तोड़ते समय प्रवासी महिला मजदूर की गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतका के पति के बयान पर इतेफाकिया कार्रवाई की है। मृतका मध्यप्रदेश के सतना जिले के गांव द्वारिका कला की निवासी थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय आदिवासी प्रवासी मजदूर रामनेपाल की पत्नी सरोज गुरुवार को गांव बैजलपुर से गोरखपुर के बीच थर्मल प्लांट के आरसीसी माइनर के निर्माण कार्य में लगी हुई थी। गुरुवार देर शाम को काम के बाद रोटियां पकाने के लिए सूखे पेड़ से ऊपर चढ़कर लकड़ी तोड़ने के लिए कोशिश करने लगी।
परंतु अचानक लकड़ी की टहनी टूटने के कारण महिला गहरी खाई में जा गिरी। इससे उसके सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, महिला को तुरंत उपचार के लिए सीएचसी केंद्र भूना में दाखिल करवाया गया। मगर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।