फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान का सही रेट न मिलने पर किसानों ने वापस भेजे एजेंसी अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। अनाज मंडी में वीरवार को धान की फसल का सही रेट नहीं मिलने पर किसानों ने खरीद एजेंसी के अधिकारियों को वापस भेज दिया। किसानों द्वारा काफी देर तक हंगामा करते हुए रोष जताया गया। किसानों ने आरोप लगाया कि खरीद एजेंसी द्वारा फसल का सही रेट नहीं लगाया गया है। इस कारण आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। इसके बाद खरीद एजेंसी ने बोली बंद कर दी। किसान इकट्ठा होकर मार्केट कमेटी सचिव संजीव सचदेवा से मिलने पहुंचे। किसानों ने मार्केट कमेटी सचिव को इस मामले से अवगत करवाया। हंगामे के चलते अनाज मंडी में मात्र तीन घंटे ही बोली प्रक्रिया हो पाई।
विज्ञापन

3700 वाला रेट 3400 हो गया
किसानों ने बताया कि खरीद एजेंसी द्वारा पहले भी परमल धान को लेकर रेट कम लगाया गया था। अब धान की 1718 किस्म का रेट 3700 की बजाय 3400 रुपये दिया जा रहा था। अन्य किस्मों का रेट भी काफी कम दिया जा रहा था। इसके बाद किसानों और खरीद एजेंसी की मार्केट कमेटी के कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व कमेटी सचिव ने भी समझाया। इसके बाद मामला शांत हो गया। अब शुक्रवार को फिर से बोली शुरू करवाई जाएगी।
वर्जन
:: इंटरनेशनल मार्केट में रेट कम होने से धान के रेट में 300-400 रुपये का अंतर आ गया था। मगर ऐसा होता रहता है। इस बारे में किसानों को समझा दिया गया था। अब शुक्रवार को बोली हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगदीश भादू, प्रधान, अनाज मंडी व्यापार मंडल फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें