फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन: टोहाना में पंजाब बॉर्डर पर ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मी की बिगड़ी तबीयत, रोहतक में हुई मौत

Wed, 21 Feb 2024 04:32 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

किसान आंदोलन में टोहानी में दौरान ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी की जान चली गई। जानकारी के अनुसार रोहतक के अर्बन एस्टेट निवासी 40 वर्षीय सब इंस्पेक्टर विजय कुमार नूंह में तैनात था। मंगलवार की शाम विजय के सीने में दर्द हुआ तो उसने अपने परिजनों को इस बारे में सूचित किया।
विज्ञापन
सब इंस्पेक्टर विजय कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के टोहाना शहर में हिसार-चंडीगढ़ रोड स्थित नेशनल हाईवे 148बी पर किसान आंदोलन के दौरान ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी की जान चली गई। मृतक की पहचान रोहतक निवासी सब इंस्पेक्टर विजय कुमार के तौर पर हुई है। विजय को टोहाना के नेशनल हाईवे 148बी पर पंजाब बॉर्डर क्षेत्र में गश्त पर नियुक्त किया गया था। वह फोर्स के साथ बिश्नोई धर्मशाला में रहता था और मंगलवार शाम को सीने में दर्द होने पर वह ड्यूटी के बाद अपने घर रोहतक चला गया।

विज्ञापन


जहां रात को उसका निधन हो गया। जानकारी के अनुसार रोहतक के अर्बन एस्टेट निवासी 40 वर्षीय सब इंस्पेक्टर विजय कुमार नूंह में तैनात था। मगर किसान आंदोलन के चलते उन्हें फतेहाबाद पुलिस लाइन बुलाया गया था। प्रशासन द्वारा उन्हें नेशनल हाईवे 148बी पर पंजाब बॉर्डर में लिफ्टिंग पार्टी में नियुक्त करने की जानकारी है। मंगलवार की शाम विजय के सीने में दर्द हुआ तो उसने अपने परिजनों को इस बारे में सूचित किया। जिस पर परिजनों ने उसे घर वापस आने को कहा। इसके बाद सब इंस्पेक्टर विजय कुमार अपने घर रोहतक चला गया। जहां बुधवार देर रात उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें