फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएपी लेने आए किसान की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव बरसीन के पास मोटरसाइकिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में डीएपी खाद लेने आए किसान की मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर शाम की है। मामले में शहर पुलिस ने बीसला निवासी सुरेंद्र कुमार की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पुलिस दिए बयान में सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उसका भाई सुलतान सिंह डीएपी खाद लेने के लिए फतेहाबाद आए हुए थे। शुक्रवार शाम को दोनों अपने अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर घर जा रहे थे। भूना रोड पर गांव बरसीन के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक गाड़ी समेत फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल हुए सुलतान को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें