फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 27 वर्षों से चाय पिलाने वाले दुकानदार को सम्मान के साथ दी विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। सरकारी या गैर सरकारी कार्यालयों में रिटायरमेंट के बाद विदाई समारोह तो सुने थे। मगर भूना की टेलर मार्केट में लगातार 25 वर्षों से एक ही जगह पर चाय बनाने वाले व्यक्ति का विदाई समारोह देखकर हर कोई हतप्रभ रह गया। इसे हर किसी ने मानवता के सम्मान की बड़ी मिसाल बताया।
विज्ञापन

टेलर मार्केट के दुकानदारों ने 27 वर्षों से चाय बनाने वाले गांव गोरखपुर निवासी 61 वर्षीय मोहनलाल के सम्मान में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया। मोहनलाल को पगड़ी पहना कर व विभिन्न प्रकार के उपहार देकर भावुकतापूर्ण विदाई दी गई। दुकानदार उसे मार्केट से घर तक छोड़कर आए।
गोरखपुर निवासी मोहनलाल उकलाना रोड पर गुरुद्वारा साहिब के निकट वाली टेलर मार्केट में करीब 27 वर्षों से चाय बनाने का कार्य कर रहे थे। इस कारण उनका हर दुकानदार के साथ पारिवारिक सदस्य की तरह जुड़ाव हो गया लेकिन पिछले कुछ दिनों से मोहनलाल का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। इसलिए उन्होंने चाय बनाने का काम बंद करके अपने गांव गोरखपुर में ही रहने का फैसला लिया। इस बात की सूचना जब टेलर मार्केट के दुकानदारों को मिली तो उन्होंने आपस में मिल जुलकर मोहनलाल की मदद करने और उसको सम्मानजनक रूप से विदाई देने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें