फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Fatehabad: लिफ्ट न देने के विवाद में फैक्टरी संचालक की चाकू मारकर हत्या, पत्नी व बेटे समेत तीन घायल 

Tue, 24 May 2022 10:07 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

हमलावरों ने पहले मृतक के बेटे पर हमला किया था। उलहाना देने गए पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पोस्टमार्टम करवाने से मना किया।
विज्ञापन
मृतक योगेश। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद शहर के रामनिवास मोहल्ला में सोमवार देर रात को शिव स्टील फैक्टरी के संचालक जोगेश गोस्वामी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने लिफ्ट न देने के विवाद में मृतक जोगेश के बेटे सिद्धार्थ के साथ झगड़ा किया था। जोगेश जब परिवार के साथ हमलावरों के परिजनों को उलहाना देने के लिए गया तो वहां पर चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


वहीं इस हमले में जोगेश का भाई नवीन, पत्नी पूनम व बेटा सिद्धार्थ भी घायल हुए है। नवीन को उपचार के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामले में शहर पुलिस ने मृतक के भाई नवीन गोस्वामी की शिकायत पर रामनिवास मोहल्ला निवासी गुलशन उर्फ कन्नू, उसके भाई अरुण उर्फ काकू, पिता विनोद कुमार व दादी धन्न के खिलाफ मारपीट, हत्या व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में देर रात को ही मामला दर्ज कर लिया।

वहीं जोगेश की हत्या की सूचना जैसे ही शहर में फैली तो पंजाबी समाज व अलग-अलग संस्थाओं से जुड़े लोग नागरिक अस्पताल में पहुंचने शुरू हो गए। परिवार व अस्पताल में पहुंचे लोगों ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की और पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। लोगों ने पुलिस को चेतावनी दी कि अगर दोपहर एक बजे तक आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए तो बाजार बंद करके रोड जाम करेंगे।
विज्ञापन


दोपहर एक बजे तक नागरिक अस्पताल में ही लोगों ने धरना जारी रखा। लेकिन तब तक पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भी नहीं पहुंचे। इसके चलते रोष बढ़ गया और शहर बंद करवाने का फैसला लेते हुए लोग बैनर लेकर नागरिक अस्पताल से चल पड़े। यह सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह अस्पताल पहुंचे और 30 मिनट तक कमेटी के साथ वार्ता की। आश्वासन के बाद दोपहर ढाई बजे परिवार के लोग पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए।

लिफ्ट नहीं दी तो रख ली रंजिश, कर दी हत्या
पुलिस को दी शिकायत में नवीन गोस्वामी ने बताया कि वह और उसका भाई जोगेश गोस्वामी अलमारी, कूलर, पेटियां बनाने का काम करते हैं। उनकी फैक्टरी शिव स्टील के नाम से मांझू पेट्रोल पंप के पीछे है। भाई जोगेश गोस्वामी का बेटा सिद्धार्थ उर्फ सन्नी सोमवार देर रात को घर लौट रहा था। जब वह गली के मोड़ पर पहुंचा तो वहां पर गुलशन उर्फ कन्नू, अरुण उर्फ काकू व विनोद निवासी रामनिवास मोहल्ला खड़े थे। आरोपियों ने वहां पर सिद्धार्थ को रोककर मारपीट की और पीट पर ईंट मारी। किसी तरह वहां से बचकर सिद्धार्थ घर आ गया और परिजनों को हमले के बारे में जानकारी दी।

जब भाई जोगेश गोस्वामी, भाभी पूनम व भतीजा सिद्धार्थ उलाहना देने और हमला करने का कारण पूछने के लिए गुलशन उर्फ कन्नू के घर जा रहे थे तो आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों के हाथ में लकड़ी के डंडे थे। इसके बाद आरोपी गुलशन उर्फ कन्नू ने जोगेश पर चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर उसके पिता अर्जुन देव गोस्वामी और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं वारदात में घायल जोगेश गोस्वामी को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पता चला है कि रंजिश की वजह ये है कि आरोपी गुलशन उर्फ कन्नू ने कई बार कहीं जाने व आने के लिए भतीजे सिद्धार्थ उर्फ सन्नी से मोटरसाइकिल मांगी और कई बार छोड़ने के लिए कहा था लेकिन उसने मना कर दिया गया। इसी के चलते आरोपी उनसे रंजिश रखे हुए थे।

एसपी ने एसआईटी का किया गठन, 30 मिनट चली वार्ता
शहर बंद करने की चेतावनी के बाद पुलिस अधीक्षक पहले धरना स्थल पर पहुंचे और आश्वासन देने का प्रयास किया। लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए। इस पर एसपी ने वार्ता के लिए 11 सदस्यों को एसएमओ कार्यालय में बुलाया। एसपी के साथ मृतक के पिता अर्जुनदेव गोस्वामी, राजेंद्र चौधरी, पार्षद राकेश गंभीर, प्रमोद डबली, मनोज नारंग व परिवार के लोग थे। एसपी ने परिवार को आश्वासन दिया कि मामले में जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा। इसके अलावा मृतक के परिवार के घर के बाहर पीसीआर तैनात कर दी गई है। एसपी के आश्वासन के बाद परिवार व मौके पर पहुंचे शहरवासी माने और शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए तैयार हुए। 

आरोपी पर दिल्ली में भी हत्या के केस दर्ज है
पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी गुलशन पर दिल्ली में हत्या का मामला दर्ज है। अब भी उसके दिल्ली में छिपे होने की आशंका है। वहीं परिवार के लोगों ने ये भी आरोप लगाया कि आरोपी नशीले पदार्थों की तस्करी का कारोबार करते हैं। 

डॉयल 112 टीम दो घंटे बाद पहुंची, एसपी ने दिए जांच के आदेश 
मृतक के पिता अर्जुनदेव गोस्वामी ने बताया कि घटना की सूचना रात को डॉयल 112 टीम को दी गई लेकिन करीब दो घंटे तक नहीं पहुंची। ये ही नहीं हमलावर रात को अस्पताल में भी आए और यहां पर धमकी देते रहे। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि डॉयल 112 टीम के देरी से पहुंचने मामले की जांच होगी। लापरवाही मिलती है तो कार्रवाई होगी। 

प्राचीन माता मंदिर मढ़ी के गद्दीशीन का बेटा है मृतक
मृतक जोगेश शहर के मेन बाजार स्थित प्राचीन माता मंदिर मढ़ी के गद्दीनशीन अर्जुनदेव गोस्वामी का बेटा है। जोगेश की हत्या की सूचना जैसे ही शहर में फैली तो शोक की लहर दौड़ गई और काफी संख्या में लोग नागरिक अस्पताल में पहुंचे। 

चार लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। मामले को लेकर समाज के लोगों से बाचतीत हुई है, उनकी कुछ मांग थी, जिन्हें मान लिया गया है। पोस्टमार्टम करवाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। डायल 112 टीम नहीं पहुंची थी, ऐसे आरोप लगाए गए है, जांच करवाई जाएगी। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। पता चला है कि एक आरोपी के खिलाफ दिल्ली में भी केस दर्ज है, फिलहाल जांच जारी है। - सुरेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक

जोगेश हत्याकांड मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने जोगेश की हत्या मामले में आरोपी विनोद और उसके बेटे अरुण को हांसपुर कैंची से काबू कर लिया है। आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले में शामिल मुख्य आरोपी गुलशन की फिलहाल तलाश जारी है। - ओमप्रकाश, शहर थाना प्रभारी

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें