फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फतेहाबाद के पूर्व विधायक का फेसबुक पेज किया हैक

Thu, 11 May 2023 09:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
पूर्व विधायक बलवान दौलतपुरिया द्वारा फेसबुक पेज हैक होने की दी गई जानकारी।
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद के पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया का फेसबुक पेज हैक कर लिया गया है। बुधवार रात से पूर्व विधायक की टीम फेसबुक पेज का संचालन नहीं कर पा रही है। पूर्व विधायक द्वारा साइबर क्राइम सेल को सूचना देकर एफआईआर दर्ज करवाई गई है। इसके बाद पूर्व विधायक व उनकी टीम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर पेज हैक होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने पोस्ट द्वारा बताया है कि उनका ऑफिशियल फेसबुक पेज बलवान सिंह दौलतपुरिया हैक हो चुका है। यदि उनके पेज से किसी तरह की पोस्ट व मैसेज आता है तो वह झूठा होगा। इसलिए किसी झांसे में न आएं। संदेह होने पर उनसे संपर्क करें। पूर्व विधायक बलवान सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब 10:30 बजे से उनका फेसबुक पेज नहीं चल रहा है। उनके पेज की प्रोफाइल में पॉलिटिशियन की जगह मीडिया/न्यूज कर दिया गया है और कुछ पोस्टें भी हटा दी गई हैं। इसके बाद उनके द्वारा फेसबुक को रिपोर्ट की गई है, साथ ही साइबर पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है।

इनेलो की टिकट पर विधायक बने थे दौलतपुरिया
बलवान सिंह दौलतपुरिया इनेलो की टिकट पर साल 2014 में फतेहाबाद हलके से विधायक चुने गए थे। इसके बाद साल 2019 में विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने इनेलो छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। फतेहाबाद से भाजपा की टिकट नहीं मिलने से नाराज बलवान सिंह ने किसान आंदोलन के दौरान भाजपा छोड़ दी थी। बाद में कुमारी शैलजा के नेतृत्व में कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी। इस समय वह फतेहाबाद से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बनने की दौड़ में भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें