फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दिन के तापमान में आया उछाल, सुबह भी हुआ गर्मी का अहसास

विज्ञापन
फतेहाबाद में गर्मी से बचने के लिए दुपट्टे से सिर ढककर जाती सरकारी स्कूल की छात्राएं।
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद में तापमान बढ़ने के साथ-साथ अब गर्म हवाएं चलने से गर्मी का अहसास सुबह से ही शुरू हो गया है। जैसे-जैसे सूरज आसमान में आता है, गर्मी का प्रकोप अधिक होने लगता है और तापमान बढ़ने तथा गर्म हवाओं के कारण दिनभर लोग परेशान होते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आगे मौसम शुष्क रहेगा और दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी, तापमान अगले तीन दिनों में 44 डिग्री तक जा सकता है। जिससे लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

फतेहाबाद में बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया, वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस दौरान 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चली। गर्म हवाएं अब लू की तरह लोगों को परेशान कर रही हैं। फिलहाल नरमा बिजाई का कार्य जारी है और कई स्थानों पर तो नरमा की बिजाई हो चुकी है। भट्टूकलां क्षेत्र में नरमा की लगभग बिजाई पूरी हो चुकी है और पौध भी बाहर आने लगी है। ऐसे में अगर हवाओं के साथ गर्म रेत पौध पर पड़ती है तो नरमे की पौध को नुकसान की आशंका बन गई है।
मेहूवाला के किसान हरिसिंह, ठुइयां के रामसिंह, ढिंगसरा के मनीराम, किरढ़ान के दिलबाग सिंह ने बताया कि गर्म हवाओं के साथ रेत भी गर्म हो जाती है और वह अगर नरमे की पौध पर पड़ती है तो पत्ते जलने लग जाते हैं। कई बार तो पौध पूरी तरह से जल जाती है और दोबारा बिजाई करनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि इस समय नरमा व कपास को एक बारिश की आवश्यकता है। बारिश होने से नरमा व कपास की ग्रोथ बढ़ने लगेगी।
विज्ञापन

कोट
फिलहाल 12 मई तक तापमान में बढ़ोतरी होती रहेगी और पारा भी बढ़ेगा। ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम साफ व खुश्क रहने का अनुमान है। इस दौरान बीच बीच में पश्चिमी हवाएं भी चलेंगी।
विज्ञापन

-डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें