फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हंस मार्केट में ई-रिक्शा सवारों पर पथराव, स्कूटी सवार भी चपेट में

विज्ञापन
 स्कूटी सवार घायल युवती का नागरिक अस्पताल में उपचार करते कर्मचारी।
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के हंस मार्केट में वीरवार दोपहर को ई-रिक्शा सवार युवकों पर रंजिश के चलते दूसरे युवकों के गुट ने हमला कर दिया। युवकों ने ई-रिक्शा पर पथराव किया, इसके चलते वहां से गुजर रही स्कूटी सवार युवती पर अनियंत्रित ई-रिक्शा पलट गई। जिससे थ्री व्हीलर सवार युवक गांव अलीपुर बरोटा निवासी संदीप और रणजीत व स्कूटी सवार शिव नगर निवासी दीपिका घायल हो गई।
विज्ञापन

तीनों घायलों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। हंस मार्केट में हुई इस घटना के बाद हड़कंप मच गया और भय से दुकानदारों ने अपनी दुकानें तक बंद कर दी। बताया जा रहा है कि अलीपुर बरोटा निवासी ई-रिक्शा पर हंस मार्केट से गुजर रहे थे। इस दौरान कुछ युवक आए और उन्होंने ई-रिक्शा पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। ई-रिक्शा अनियंत्रित हो गई और वहां से गुजर रही युवती के ऊपर पलट गई। घायल युवकों ने बताया कि हमलावरों ने रंजिश के चलते हमला किया है। वहीं युवती के पैर पर गंभीर चोटें आई है।
विज्ञापन

कोट
मामले में पुलिस के पास कोई सूचना नहीं आई है। इसके अलावा न ही कोई अस्पताल चौकी से कोई रुक्का आया है। अगर कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई होगी।
-ओमप्रकाश, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें