फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बुजुर्ग ने तोड़ा दम, नहीं लगवाई थी वैक्सीन, 24 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में कोरोना सैंपल लेते हुए स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण फिर शुरू होने के साथ जिले में पहली मौत हो गई है। कोरोना संक्रमित जाखल निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग ने शनिवार को दम तोड़ दिया। बुजुर्ग व उसके परिवार के तीन सदस्य एक दिन पहले संक्रमित मिले थे। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग डायबिटिज और हार्ट बीमारी से भी पीड़ित था और काफी समय से बिस्तर पर ही था। लापरवाही ये भी सामने आई है कि बुजुर्ग ने कोरोना वैक्सीन की एक भी डोज नहीं लगवाई थी।
विज्ञापन

वहीं जिले में शनिवार को कोरोना के 24 नए केस मिले हैं। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 70 तक पहुंच गई है। अगर ये ही हालात रहे तो अगले दिनों में जिले में एक्टिव केसों की संख्या 100 पार हो जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को टोहाना में 16, रतिया शहर में 2, जाखल में 5 और फतेहाबाद शहर में एक केस मिला है। जिले में शनिवार को संक्रमण दर 5.71 फीसदी रही, जो कि रोजाना बढ़ रही है। कोरोना संक्रमण को लेकर अभी तक राहत ये है कि सभी संक्रमित होम आइसोलेट है। किसी भी संक्रमित को अस्पताल में दाखिल होने की जरूरत नहीं पड़ी है। हल्के लक्षण होने के कारण घर पर ही स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेट कर रखा है।
वैष्णो देवी से लौट परिवार के दो सदस्य संक्रमित मिले
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक टोहाना निवासी एक ही परिवार के दो लोग, टोहाना निवासी एक ही परिवार में दंपति और उनकी बेटी समेत पांच लोग, टोहाना के आजाद नगर में 13 वर्षीय लड़की, पंजाबी बस्ती निवासी युवती, टोहाना के मॉडल टाउन निवासी युवक, गुप्ता कॉलोनी निवासी बुजुर्ग, टोहाना के प्रीत नगर निवासी युवक, जमालपुर शेखां निवासी युवक, जाखलमंडी निवासी एक ही परिवार के तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले है। बताया जा रहा है कि जाखल में वैष्णो देवी से लौटे एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित मिले है।
विज्ञापन

संक्रमितों की हिरूट्री जुटाने में लगा स्वास्थ्य विभाग
जिले में कोरोना संक्रमण के इस समय 70 एक्टिव केस है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने संक्रमित मिलने के बाद उनकी हिस्ट्री लेनी शुरू कर दी है और हल्के लक्षण वाले संक्रमितों को होम आइसोलेट किया जा रहा है। लेकिन इस बार अभी तक प्रशासन की तरफ से कंटेनमेंट जोन नहीं बनाया गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वह संक्रमितों के बारे में सूचना प्रशासन को दे रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने ही कंटेनमेंट जोन बनाने हैं। कंटेनमेंट जोन में सख्ती की जाती है और होम आइसोलेट संक्रमितों को सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रशासन का काम होता है। संबंधित एसडीएम कार्यालय, पुलिस प्रशासन, शहर में नगर निकाय और गांवों में पंचायत विभाग निगरानी रखता है।
विज्ञापन

जिले में यूं बढ़ रही संक्रमण दर
दिन संक्रमण दर
4 जनवरी 1.49
5 जनवरी 1.13
6 जनवरी 1.39
7 जनवरी 3.17
8 जनवरी 5.71
कोट
कंटेनमेंट जोन अभी नहीं बनाए गए हैं, संक्रमित केस जहां मिल रहे हैं वहां पर बनाए जाएंगे। जल्द बनवा दिए जाएंगे।
- राजेश कुमार, एसडीएम

फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल की आईसीयू में पहुंचे बेड।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें