फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ क्विंटल घी और 35 किलो पनीर बरामद, सैंपल लिए

विज्ञापन
गांव दरियापुर में सीएम फ्लाइंग की रेड के बाद सैंपल लेते हुए एफएसओ। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव दरियापुर में बुधवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और औषधि एवं खाद्य प्रशासन विभाग की टीम ने रमेश डेयरी पर छापा मारा। टीम को मौके पर साढ़े 8 क्विंटल घी और 35 किलो पनीर मिला। टीम ने मौके पर डेयरी का निरीक्षण किया और पनीर और घी के सैंपल लिए, जिन्हें लैब में भेजा जाएगा। टीम को मौके पर लाइसेंस नहीं मिला। टीम ने डेयरी संचालक से जब कारण पूछा, तो बाद में लाइसेंस डिस्पले किया।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग को गुप्त सूचना मिली थी कि दरियापुर में रमेश डेयरी पर दुग्ध उत्पादों में मिलावट की जा रही है। टीम ने सूचना के बाद एफएसओ सुरेंद्र पूनिया को साथ लेकर यहां पर छापा मारा। टीम में सीएम फ्लाइंग इंस्पेक्टर इंद्र सिंह, एसआई रणधीर सिंह, एएसआई सुशील कुमार मौजूद थे। टीम को यहां से साढ़े 8 क्विंटल घी, 35 किलो पनीर बरामद हुआ है, जिसका सैंपल भरा गया है। सैंपल को जांच के लिए टीम लैब में भेजेगी। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि यह मिलावटी थी या नहीं। हालांकि टीम को मौके पर नियम के मुताबिक साफ सफाई नहीं दिखी। टीम की इस कार्रवाई के बाद गांव में अन्य डेयरी संचालकों में खलबली मच गई। कई डेयरी संचालक दुकान बंद कर गायब हो गए।
सीएम फ्लाइंग के साथ संयुक्त कार्रवाई की गई थी। मौके पर घी और पनीर मिला था। सैंपल ले लिया गया और जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। ये भी जांच की जाएगी कि घी को तैयार करके कहां-कहां बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेंद्र सिंह पूनिया, एफएसओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें