फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गांवों के 1.17 लाख कनेक्शनों का आठ करोड़ पानी बिल माफ, शहरी को राहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जनस्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण क्षेत्र के बकाया पानी बिलो को माफ करके बड़ी राहत दी है। जिले के 1 लाख 17 हजार पानी कनेक्शनों का वर्ष 2022 तक का करीब आठ करोड़ रुपये का पानी बिल माफ किया गया है। जनस्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर अब सिर्फ वर्ष 2023 का बिल ही दर्ज है। वर्ष 2022 तक के बिल को पोर्टल से हटाने के लिए बंद किया गया था और करीब एक माह से प्रक्रिया चल रही थी। ग्रामीणों को अब सिर्फ वर्ष 2023 का ही पानी बिल भरना होगा।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में 40 रुपये प्रति माह पानी बिल वसूलता है जबकि एससी कनेक्शन से 20 रुपये प्रति माह बिल की वसूली की जाती है। हालांकि शहरी कनेक्शनों पर बकाया पानी बिल को लेकर राहत नहीं दी गई है। फतेहाबाद शहर की बात करें तो करीब 5 करोड़ रुपये पानी बिल बकाया है। जनस्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों के बिलों को लेकर पोर्टल अपडेट होने के बाद वर्ष 2023 के बिल भी जारी कर दिए हैं। ग्रामीण स्तर जनस्वास्थ्य विभाग ने बिल तैयार किए है और गांवों में भेजे है। बिल बांटने के लिए ऑपरेटर की ड्यूटी लगाई गई है।
जिले के गांवों में ये है पानी के कनेक्शनों की स्थिति
खंड पानी कनेक्शन
भट्टूकलां 15738
भूना 17080
फतेहाबाद 23780
जाखल 7592
नागपुर 12089
रतिया 19130
टोहाना 22222
कुल कनेक्शन 117631
जल जीवन मिशन कनेक्शनों पर देना होगा 50 रुपये माह बिल
जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के तहत पानी कनेक्शन किए थे। इन कनेक्शनों की फीस 500 रुपये निर्धारित की गई। वर्ष 2023 में ग्रामीण क्षेत्र के जल जीवन मिशन के तहत 50 रुपये प्रति माह बिल वसूला जाएगा। इसके अलावा एससी कनेक्शन से 30 रुपये प्रति माह बिल लिया जाएगा।
विज्ञापन

कोट
ग्रामीण क्षेत्रों का सरकार ने वर्ष 2022 तक का बिल माफ कर दिया गया है। वर्ष 2023 का बिल जारी हो गए हैं और गांवों में बांटे जा रहे हैं। ग्रामीणों से अपील है कि मौजूदा बिल जरूर भरें।
विज्ञापन

- सतपाल रोज, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें