टोहाना। शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने झराई का कार्य करने के दौरान तीन लोगों पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला ने शिकायत महिला थाना में देकर कार्रवाई की मांग की है, पुलिस ने श्यामलाल, साेनू व सन्नी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह झराई का कार्य कर रही थी तो आरोपी श्यामलाल उसके पास आकर हंसने लगा तथा गलत तरीके से उसे धक्का मारा। उसने बताया कि जब उसने एतराज किया तो सोनू व सन्नी भी आ गए तथा गाली गलौज करने लगे तथा उसके कपड़े फाड़ने का प्रयास किया। उसने बताया कि आरोपी श्यामलाल ने कहा कि वह पानीपत का गुंडा है यदि उसके खिलाफ थाने में शिकायत की तो जान से मार देंगे। उसने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद