फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी नहीं चला ई उपचार सर्वर, मैनुअल कटी पर्चियां

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में दूसरे दिन भी ई उपचार सर्वर शुरू नहीं हो पाया। अस्पताल में लगातार दूसरी दिन ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मैनुअल ही पर्चियां काटी गई। मैनुअल पर्ची काटने के कारण मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। ओपीडी रजिस्ट्रेशन और दवा काउंटर पर मरीजों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन

ई उपचार सर्वर का यूपीएस शनिवार को खराब हो गया था। इसके चलते ई उपचार सर्वर बंद हो गया। सर्वर बंद होने के कारण मरीजों का रजिस्ट्रेशन से लेकर दवा लेने तक का डाटा ऑनलाइन नहीं हो पा रहा है। कर्मचारियों को मरीजों का डाटा मैनुअल ही रिकार्ड में चढ़ाना पड़ रहा है। इसके चलते देरी हो रही है। पहले कम्प्यूटर में डाटा दर्ज करते करने के बाद क्लिक करते ही पर्ची कट जाती थी।
दो यूपीएस, दोनों ही खराब
अस्पताल में ई उपचार सर्वर कक्ष में दो यूपीएस लगाए गए थे। एक यूपीएस करीब पांच माह पहले खराब हो गया था। जिसे अस्पताल प्रशासन ने ठीक नहीं करवाया। अब शनिवार को दूसरा यूपीएस भी खराब हो गया। वहीं अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश चौधरी का कहना है कि तकनीकी जो भी फाल्ट आया है उसे ठीक करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें