फतेहाबाद में जगजीवनपुरा पीडिलाईट इन्डस्ट्रीज कम्पनी के उत्पाद फेवीक्विक का नकली उत्पाद पहले से धड़ल्ले से आम जनता को बेचा जा रहा है और आम जनता व कम्पनी पीडिलाईट के साथ धोखाधड़ी की जा रही है। आरोपी के खिलाफ थाना शहर फतेहाबाद में कॉपीराइट एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
फतेहाबाद के पुरानी सब्जीमंडी में पुलिस ने पीडिलाईट इन्डस्ट्रीज कम्पनी के अधिकारियों के साथ पुरानी सब्जी मंडी स्थित हर्ष इंटरप्राइजिज पर छापेमार कार्रवाई कर भारी मात्रा में नकली फेवीक्विक को बरामद किया है। पुलिस ने नकली फेवीक्विक बेचने वाले दुकानदार आरोपी को काबू कर लिया है। पकड़ गए आरोपी धर्मवीर निवासी जगजीवनपुरा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस चौकी प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि शनिवार को कंपनी सेमिता लीगल कंपनी एल 244 सेक्टर 25 नोएडा उत्तर प्रदेश के मैनेजर दिल्ली निवासी राहुल चंदेलिया ने शिकायत दी कि पुरानी सब्जी मंडी फतेहाबाद मे दुकान हर्ष इंटरप्राइजिज का मालिक धर्मवीर निवासी जगजीवनपुरा पीडिलाईट इन्डस्ट्रीज कम्पनी के उत्पाद फेवीक्विक का नकली उत्पाद पहले से धड़ल्ले से आम जनता को बेचा जा रहा है और आम जनता व कम्पनी पीडिलाईट के साथ धोखाधड़ी की जा रही है।
अगर छापेमार कार्रवाई की जाए तो भारी मात्रा में नकली उत्पाद फेवीक्विक बरामद हो सकती है। सूचना व शिकायत के आधार पर टीम गठित कर कार्रवाई की गई तो उक्त दूकान मे पीडिलाईट इन्डस्ट्रीज कम्पनी के नकली उत्पाद फेवीक्विक के 400 पीस बरामद हुए। असली और मौके से बरामद फेवीक्विक का मिलान किया गया तो वह भिन्न मिली। दुकानदार से जब बिल मांगे गए तो वह नहीं दिखा पाया। आरोपी के खिलाफ थाना शहर फतेहाबाद में कॉपीराइट एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।