फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

79 दिनों बाद जिला हुआ कोरोना मुक्त, अब कोई एक्टिव केस नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण को लेकर जिले के लिए राहत भरी खबर है। तीसरी लहर शुरू होने के 79 दिनों बाद अब जिला कोरोना मुक्त हो गया है। जिले में अब कोई सक्रिय केस नहीं है।
विज्ञापन

सोमवार को जिले में कोरोना 146 सैंपल लिए गए हैं। इसमें आरटीपीसीआर के सैंपल भी शामिल हैं। अभी लैब से कोरोना सैंपलों की कोई रिपोर्ट नहीं आनी। जिले में अब तक 3 लाख 95 हजार सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 20006 लोग कोरोना संक्रमित मिले। जिले का रिकवरी रेट 97.50 फीसदी है।
तीसरी लहर में 17 संक्रमितों की जान गई :
कोरोना की तीसरी लहर में जिले में 17 संक्रमितों की जान गई है। हालांकि तीसरी लहर में पहली और दूसरी लहर के मुकाबले मौत का आंकड़ा कम रहा है। कोरोना की पहली लहर में जिले में 119 और दूसरी लहर में 365 संक्रमितों की मौत हुई है।
विज्ञापन

40 स्कूलों में लगा टीकाकरण कैंप, 704 ने लगवाया
12 से 14 आयु वर्ग के लिए जिले में 40 स्कूलों में टीकाकरण कैंप लगाए गए। टीकाकरण को लेकर अभियान धीमा रहा। जिले में 12 से 14 आयु वर्ग के 704 बच्चों को टीका लगा है। हालांकि अभी फतेहाबाद क्षेत्र के स्कूलों में टीकाकरण शुरू नहीं हुआ है। 12 से 14 आयु वर्ग को जिले में कोर्बेवैक्स वैक्सीन लग रही है। इसके अलावा जिले में सोमवार को 15 से 17 आयु वर्ग के 39, 18 से 44 आयु वर्ग के 79 और 45 से 59 आयु वर्ग के 31 लोगों का टीकाकरण हुआ है। जिले में अब तक पहली डोज 6 लाख 77 हजार और दूसरी डोज 4 लाख 65 हजार लोगों को लग चुकी है।
12 से 14 आयु वर्ग के टीकाकरण को लेकर जिले में 40 स्कूलों में कैंप लगाए गए है। 704 बच्चों का टीकाकरण हुआ है। लोगों से अपील है कि वह अपने बच्चों का टीकाकरण जरूर करवाएं।
विज्ञापन

- डॉ. सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें