फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी की टक्कर से पांच वर्षीय बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। गांव खाई में गाड़ी की टक्कर लगने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक बच्ची लिजा के पिता पासीराम की शिकायत पर आरोपी चालक गांव नंगल निवासी सोनू के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी तक आरोपी चालक की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 6 बजे बच्ची घर की तरफ आ रही थी कि तभी बोलेरो की चपेट में आ गई। उसे गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें