फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीईओ ने बीईओ कार्यालय से मांगा स्पष्टीकरण, पूछा- ऑफिस में क्यूं रखी गई थीं गोलियां

विज्ञापन
अमर उजाला में सोमवार के अंक में प्रकाशित खबर। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आयरन की गोलियां एक्सपायर होने के मामले में शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों ने सोमवार को संज्ञान लिया है। मामले में जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग ने बीईओ कार्यालय को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण में पूछा गया कि गोलियां कार्यालय में क्यों रखी गई।
विज्ञापन

मामले में शाम को बीईओ कार्यालय के अधिकारियों ने नोटिस का जवाब देते हुए कहा है कि विद्यार्थियों को दवाई दे दी गई थी और ये बच गई थी। स्वास्थ्य विभाग को दवाई उठाने के लिए कहा गया था लेकिन बाद में कोरोना महामारी आने के कारण कार्यालय में ही रह गई। जवाब आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने निदेशक को भी रिपोर्ट भेज दी है। सोमवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मच गई। शिक्षा विभाग निदेशक कार्यालय ने भी मामले में रिपोर्ट मांगी है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बीईओ कार्यालय से रिपोर्ट लेकर विभाग को भेज दी।
सीआईडी ने भी विभाग से मांगी रिपोर्ट
खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में गोलियां एक्सपायर होने का मामला अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद खुफिया विभाग ने भी मामले में संज्ञान लिया है। इस मामले में सीआईडी ने भी बीईओ कार्यालय रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

कोट
एक्सपायर हुई गोलियों के मामले में बीईओ कार्यालय से स्पष्टीकरण मांगा गया था। स्पष्टीकरण का जवाब आ गया है। जिसमें बताया गया है कि विद्यार्थियों के लिए जो गोलियां दी गई थी वह उन्हें दे दी गई। स्वास्थ्य विभाग को दवाई उठाने के लिए गया था लेकिन बाद में कोरोना महामारी आने के कारण नहीं उठाया गया। जवाब आने के बाद रिपोर्ट निदेशक कार्यालय को भी भेज दी गई है।
विज्ञापन

- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें