फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का डंक : सरकारी में एमओ के सहारे ओपीडी, निजी में बेड फुल, बेंच पर मरीज

विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में इमरजेंसी के बाहर लगी मरीजों की भीड़। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में डेंगू का डंक जारी है। सरकारी अस्पतालों में डेंगू आशंकित मरीजों को उपचार नहीं मिल रहा है। हालात ये हैं कि आपातकालीन विभाग में मेडिकल ऑफिसर ओपीडी संभाल रहे हैं। रोजाना करीब 100 से 125 तक ओपीडी आ रही है। अस्पताल में फिजिशियन नहीं है। मजबूरन लोगों को उपचार के लिए निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

निजी अस्पतालों में मरीजों के उपचार के लिए बेड ही नहीं है। हालात यह हैं कि बेंच पर लिटाकर मरीजों का उपचार किया जा रहा है। रोजाना 150 से 200 तक ओपीडी आ रही है। अधिकतर मरीज डेंगू लक्षणों से पीड़ित है। हालांकि सरकारी अस्पताल में डेंगू का सैंपल देने की व्यवस्था है। यहां टेस्ट निशुल्क होता है।
डेंगू का एक मरीज मिला, 289 घरों में मिला लारवा
शहर फतेहाबाद में सोमवार को डेंगू का एक मरीज मिला है। इसके अलावा 289 घरों लारवा मिला है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सोमवार को जिले में 6331 घरों में जांच की गई, 289 घरों में लारवा मिला। अब तक स्वास्थ्य विभाग 3871 घरों को लारवा मिलने पर नोटिस जारी कर चुका है।
विज्ञापन

अभियान में शहर में 18वें घर में मिल रहा लारवा
डेंगू प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने शहर में लारवा नष्ट करने के लिए स्पेशल अभियान चला रखा है। इस अभियान में 50 टीमें शामिल है। अभियान के दूसरे दिन टीमों ने 4911 घरों में चेकिंग की। इस दौरान 261 घरों में लारवा मिला है। यानि जांच के दौरान 18वें घर में लारवा मिल रहा है।
10 डेंगू मरीज अस्पताल में दाखिल
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में अब तक डेंगू के 156 मरीज मिल चुके हैं। इसमें 31 मरीज अस्पताल में दाखिल हुए हैं। अभी फिलहाल 10 डेंगू मरीज अस्पताल में दाखिल है। 908 सैंपल लिए गए हैं। सोमवार को 64 सैंपल लिए गए।
जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार सर्वे कर रही है। अभियान के तहत घरों व संस्थानों में लारवा की जांच की जा रही है। जहां भी लारवा मिल रहा है उसे नष्ट किया जा रहा है। लोगों से अपील है कि अपने घरों व आसपास पानी एकत्रित न होने दें। डेंगू को लेकर लक्षण दिखते हैं तो जांच जरूर करवाएं।
विज्ञापन

- डॉ. वीरेश भूषण, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें