फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू : 18 नए केस मिले, आंकड़ा पहुंचा 841

विज्ञापन
फतेहाबाद में फॉगिंग करता कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। डेंगू का प्रकोप जिले में कम नहीं हो रहा है। मंगलवार को जिले में डेंगू के 18 नए केस मिले हैं। डेंगू मरीजों का आंकड़ा 841 तक पहुंच गया है। डेंगू मरीजों को लेकर फतेहाबाद शहर हॉटस्पॉट बना हुआ है। मंगलवार को सर्वे के दौरान 32 घरों में लारवा मिला है, इसके बाद टीम ने नोटिस जारी किया है। अभी तक जिले में 5162 घरों में लारवा मिल चुका है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जाखल में 14 वर्षीय लड़का और 11 वर्षीय लड़की, गांव चांदपुरा में 26 वर्षीय युवक, लघुसचिवालय में 14 वर्षीय लड़की, शक्ति नगर में 45 वर्षीय महिला, मॉडल टाउन निवासी युवक, सुंदर नगर निवासी 37 वर्षीय युवक, भाटिया कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय युवती, टोहाना में 48 वर्षीय व्यक्ति, भूना में 18 वर्षीय युवक, फतेहाबाद के अग्रवाल कॉलोनी में 33 वर्षीय युवती, गांव किरढ़ान निवासी युवक, गांव मेहूवाला निवासी 23 वर्षीय युवक, भट्टूमंडी में 10 वर्षीय लड़की डेंगू पॉजिटिव मिली है।
139 डेंगू के मरीज हो चुके हैं अस्पताल में दाखिल
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में अब तक 139 डेंगू मरीज अस्पताल में दाखिल हो चुके हैं। इसमें फिलहाल 17 मरीज अस्पताल में दाखिल हैं। अब तक स्वास्थ्य विभाग 3008 सैंपल ले चुका है, जिसमें 841 मरीजों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

कोट
जिले में डेंगू को लेकर सर्वे चल रहा है। घर-घर जाकर टीम जांच कर रही है। लोगों से भी अपील है कि अपने घर व आसपास पानी एकत्रित न होने दें। डेंगू को लेकर लक्षण मिलते हैं तो जांच जरूर करवाएं।
विज्ञापन

- डॉ. हनुमान, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें