फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी ताला तोड़ते, कभी रिकॉर्ड जलाते, तंग आकर एएनएम ने दी तबादले की अर्जी

Fri, 15 Jul 2016 11:39 PM IST
fatehabad
विज्ञापन
विज्ञापन
 फतेहाबाद से 12 किलोमीटर दूर गांव भिरड़ाना के उप स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों जो चल रहा है उससे स्वास्थ्य विभाग या तो बेखबर है या फिर जानकर भी अंजान बना हुआ है। यहां शराबी आते हैं, केंद्र का ताला तोड़ते हैं, हुड़दंग मचाते हैं, शीशे तोड़ते हैं, रिकार्ड जलाते हैं और चले जाते हैं। कर्मचारी अपनी ड्यूटी कैसे पूरी करते हैं ये वही जानते हैं। विभाग ने कोई कदम नहीं उठाया तो तंग आकर ड्यूटी पर तैनात एक एएनएम ने अपने तबादले की अर्जी डाली है। पीएचसी भिरड़ाना के इंचार्ज खुद मानते हैं कि कार्रवाई को लेकर अधिकारियों को पत्र लिखा गया, लेकिन अभी तक को प्रयास नहीं किया गया।
विज्ञापन


भिरड़ाना में पीएचसी के साथ गांव में ही दूसरी तरफ उपस्वास्थ्य केंद्र खुला हुआ है। उप स्वास्थ्य केंद्र के पास ही शराब का अहाता खुला हुआ है। लोग यहीं बैठकर शराब का सेवन करते हैं। कर्मचारियों की मानें तो शाम चार बजते ही उपस्वास्थ्य केंद्र बंद हो जाता है और इसके बाद वहां शराबियों का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है। आरोप है कि उपस्वास्थ्य केंद्र का ताला कई बार तोड़ा जा चुका है। इतना ही नहीं, शरारती तत्वों ने पिछले साल उप स्वास्थ्य केंद्र के रिकार्ड को आग लगा दी। अब चार दिन पहले शरारती तत्वों ने हंगामा करते हुए शीशे तोड़ डाले। शरारती तत्वों की इन हरकतों से तंग आकर यहां ड्यूटी दे रहीं एएनएम संतोष ने सीएमओ कार्यालय में ट्रांसफर करने की अपील की है।

डर के साये में सात घंटे करती हैं ड्यूटी
उपस्वास्थ्य केंद्र के पास ही अहाता है। पिछले साल कुछ शरारती तत्वों ने रिकार्ड जला दिया था। कई बार ताले टूट चुके हैं। कुछ दिन पहले ही कुछ लोगों ने शराब पीकर शीशे तोड़ दिए। मुझे अकेले ही सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक ड्यूटी देनी पड़ती है। इस दौरान काफी परेशानी होती है। इसलिए मैंने सीएमओ से ट्रांसफर के लिए कहा है।
विज्ञापन

संतोष, एएनएम, उपस्वास्थ्य केंद्र, भिरड़ाना


अधिकारियों को इस बारे में कई बार लिखा गया है। पंचायत को भी कहा गया है कि जगह बदल दो। उपस्वास्थ्य केंद्र के कई बार ताले टूट चुके हैं। पिछले दिनों शीशे भी तोड़ दिए गए। शीशे तोड़ने वाले आरोपी ने पंचायत में माफी मांगी थी और शीशे लगवा दिए थे।
डॉ. घनश्याम, इंचार्ज पीएचसी भिरड़ाना

उपस्वास्थ्य केंद्र में जो हुआ है, वह मामला मेरे संज्ञान में है। सरपंच अपने स्तर पर कार्यवाही कर रहा है। दुकानें बंद करने को कहा गया है। अगर फिर भी नहीं माने तो मैं खुद कार्रवाई करूंगा और एफआईआर दर्ज करवाऊंगा।
विज्ञापन

डॉ. अशोक चौधरी, सीएमओ फतेहाबाद

इस बारे में गांव के सरपंच सुभाष चंद्र से बात करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें