फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: 3.50 लाख में हुई थी जैश-ए-मोहम्मद के हैंडलर रवि का पासपोर्ट बनाने की डील, टाइपिस्ट भी गिरफ्तार

Thu, 03 Feb 2022 12:37 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

सतनाम सिंह को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा है।  निशानदेही पर टाइपिस्ट मनीष भी गिरफ्तार हुआ है। मनीष को रिमांड पर लिया गया। पुलिस की टीमें पूरे प्रकरण के मुख्य सूत्रधार की तलाश में जुटीं है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के हैंडलर रवि उर्फ नोनू का हरियाणा के फतेहाबाद के गांव अहरवां के पते पर फर्जी पासपोर्ट बनाने के मामले में बुधवार को दूसरी गिरफ्तारी हो गई। पुलिस ने राउंडअप किए गए आरोपी टाइपिस्ट मनीष को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में मनीष ने खुलासा करते हुए बताया है कि फर्जी पासपोर्ट बनाने के लिए उसने साढ़े तीन लाख रुपये में डील की थी।
विज्ञापन


पुलिस ने मनीष से और अधिक जानकारी के लिए कोर्ट से उसे रिमांड पर ले लिया है। इधर, आरोपी सतनाम सिंह की दो दिन की रिमांड समाप्त होने पर कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी सतनाम सिंह की निशानदेही पर ही पुलिस ने रतिया से टाइपिस्ट मनीष गिरफ्तार किया।

मनीष के माध्यम से ही तैयार किए गए जाली दस्तावेज

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में मनीष ने खुलासा किया कि फर्जी पासपोर्ट के लिए सभी तरह के जाली दस्तावेज तैयार किए गए थे। अहरवां गांव के राजमिस्त्री सतनाम सिंह और हरमनप्रीत सिंह को पासपोर्ट के लिए गवाह बनाया गया। फिलहाल पुलिस ने मनीष को कोर्ट से रिमांड पर लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

मनीष से आतंकी संगठन के हैंडलर रवि उर्फ नोनू तक की कड़ी को जोड़ने के लिए पुलिस की छापे की कार्रवाई बुधवार को भी जारी रही। बता दें कि सोनीपत पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद के हैंडलर रवि उर्फ नोनू को उसकी पत्नी व दोस्त के साथ 29 जनवरी को गिरफ्तार किया था। रवि के कब्जे से फतेहाबाद के पते का फर्जी पासपोर्ट मिला था। अब फतेहाबाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फतेहाबाद के गांव अहरवां के पते पर बने फर्जी पासपोर्ट के मामले में पुलिस ने आरोपी सतनाम सिंह की निशानदेही पर रतिया के मनीष को गिरफ्तार किया है। मनीष ने फर्जी पासपोर्ट के लिए दस्तावेज तैयार किए थे। कोर्ट ने आरोपी सतनाम सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मनीष को पूछताछ के लिए रिमांड पर भेजा है। मामले की जांच चल रही है। - सुरिंद्र भोरिया, एसपी, फतेहाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें