फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: निजी अस्पताल में महिलाकर्मी के साथ डॉक्टर ने किया दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी 

Tue, 14 Jun 2022 12:22 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

महिला पुलिस ने युवती के बयान पर निजी अस्पताल के संचालक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला थाना प्रभारी अरुणा ने बताया युवती की ओर से शिकायत मिली थी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के भट्टूकलां क्षेत्र के निजी अस्पताल में एक डॉक्टर द्वारा महिला कर्मी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुष्कर्म की बात बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले की शिकायत युवती ने महिला थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने निजी अस्पताल के डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

    
पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह काफी समय से भट्टू के एक निजी अस्पताल में काम करती है। आरोप है कि निजी अस्पताल का संचालक डॉक्टर दोपहर के समय उसे एक कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर यह बात किसी को बताई जो उसे जान से मार देगा। युवती ने इस बात की जानकारी अपने परिवार को दी। इस मामले की सूचना महिला पुलिस थाना को दी गई। महिला पुलिस ने युवती के बयान पर निजी अस्पताल के संचालक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला थाना प्रभारी अरुणा ने बताया युवती की ओर से शिकायत मिली थी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें