फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: पति ने पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से किए वार, गंभीर हालत में महिला अग्रोहा रेफर, कारण घरेलु विवाद

Thu, 25 May 2023 02:14 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

फतेहाबाद के गांव काताखेड़ी निवासी प्रेम सिंह बुधवार रात को अपनी पत्नी सुनीता के साथ घरेलु विवाद के चलते झगड़ा हो गया। दोनों में इतनी बहस हुई कि गुस्साए पति ने घर पर रखी कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी की गर्दन पर वार कर दिए। महिला का शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे।
विज्ञापन
महिला पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के गांव काताखेड़ी में घरेलु विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल महिला को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया है। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन


ये बताया कारण
मामले के मुताबिक गांव काताखेड़ी निवासी प्रेम सिंह बुधवार रात को अपनी पत्नी सुनीता के साथ घरेलु विवाद के चलते झगड़ा हो गया। दोनों में इतनी बहस हुई कि गुस्साए पति ने घर पर रखी कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी की गर्दन पर वार कर दिए। महिला का शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और उसे नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी पति नशा करने का आदी है और पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा रहता है। महिला के तीन बच्चे भी बताए जा रहे है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
मामले को लेकर सूचना आई है। इस मामले में महिला के ब्यान लेकर जो कार्रवाई होगी वह की जाएगी। - रूपेश चौधरी, सदर थाना प्रभारी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें