फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: युवती ने फंदा लगाकर दी जान, दीवार पर लिखा- लव यू पापा-मम्मी, रोना मत मैं फिर से आऊंगी...

Fri, 11 Feb 2022 04:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

फतेहाबाद शहर की नहर कॉलोनी में यह घटना हुई। 29 साल की युवती ने फंदा लगाने से पहले बेडरूम की दीवार पर सुसाइड नोट लिखा। पुलिस मौके पर जांच कर रही है। 
विज्ञापन
फतेहाबाद में युवती ने किया सुसाइड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद शहर की नहर कॉलोनी में एक 29 साल की लड़की के आत्महत्या की घटना हो गई। पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर टीम पहुंची। यहां बेडरूम में बिस्तर पर ज्योति नाम लड़की ने फंदे से लटकी हुई मिली। ज्योति के फंदे पर लटके होने वाली जगह पर ही पास में कमरे की दीवार पर सुसाइड नोट लिखा था। मौके पर सीन ऑफ क्राइम की टीम को बुलाया गया और जांच की गई।

विज्ञापन


पूछताछ में परिजनों ने पुलिस को बताया कि ज्योति अविवाहित थी और एमए पास थी। परिवार ने ज्योति के किसी तरह के परेशान होने के बारे में कोई जानकारी होने से इनकार किया। पुलिस ने मौके से शव कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
 
ज्योति के फंदा लगाने वाली जगह के पास दीवार पर लिखा मिला, मैं मेरी मौत की खुद जिम्मेदार
नहर कॉलोनी में आत्महत्या करने वाली लड़की ज्योति के फंदे पर लटके होने वाली जगह के पास बेडरूम की दीवार पर लिखा था- मैं मेरी मौत की खुद जिम्मेदार हूं। किसी का कोई कसूर नहीं है, अपनी मर्जी से फांसी खाई मैंने, सब ध्यान रखना अपना मम्मी पापा रोना मत मैं फिर से आऊंगी बेटी बनकर। मेरे लिए जिंदगी में कुछ बना ही नहीं। लव यू पापा मम्मी पिंका काका राजू। सब ध्यान रखना एक दूसरे का। अंत में एक स्माइली का डिजाइन भी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें