फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: वाहनों से पेट्रोल निकालने वाला गिरोह, लोगों ने किया पीछा, युवक के सिर में ईंट मार गए आरोपी

Thu, 18 May 2023 08:43 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

शहर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि डायल 112 पर कॉल आने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। मोहल्ला वासियों ने 3 लोगों द्वारा घर के बाहर खड़े मोटरसाइकिल व स्कूटर से तेल निकालने के प्रयास की जानकारी दिए आरोपियों की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
घटना का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद शहर की नहर कॉलोनी की गली नंबर 2 में घर के बाहर खड़े स्कूटर व मोटरसाइकिल में से तीन युवकों ने पेट्रोल निकालने का प्रयास किया। उसी समय वहां से निकल रहे युवक ने शोर मचाया तो कुछ मोहल्ला वासी बाहर निकले। मोहल्लावासियों द्वारा उनको पकड़ने की कोशिश की गई तो तीनों युवक अपनी स्कूटी वही छोड़कर भाग गए। भागते भागते आरोपी एक युवक को ईट मारकर घायल कर गए। बाद में घायल का अस्पताल में उपचार कराया गया।

विज्ञापन


डायल 112 को किया कॉल
इसके बाद मौके पर एकत्रित हुए काफी संख्या में मोहल्लावासियों ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारियों ने घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने स्कूटी को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कर्मियों ने युवकों की पहचान के प्रयास भी किए।

जांच अधिकारी के अनुसार
शहर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि डायल 112 पर कॉल आने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। मोहल्ला वासियों ने 3 लोगों द्वारा घर के बाहर खड़े मोटरसाइकिल व स्कूटर से तेल निकालने के प्रयास की जानकारी दिए आरोपियों की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें