फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म: महाराष्ट्र से 2 Kg अफीम लाने का बनाया दवाब, नक्सलियों से संपर्क का आरोप

Thu, 18 May 2023 02:06 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

आरोप है कि आरोपी एक होटल में युवती को ले गया और दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने अश्लील फोटो व वीडियो बना लिया। आरोपी ने पांच साल तक शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार जिले के एक गांव निवासी युवती से युवक ने शादी का झांसा देकर 5 साल तक दुष्कर्म किया। आरोपी नक्सलियों के संपर्क में है और उसने महाराष्ट्र से दो किलोग्राम अफीम लाने दबाव बनाया और न लाने पर नक्सलियों से मरवाने की धमकी दी। शहर थाना पुलिस ने युवक अरविंद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

विज्ञापन


वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी
शहर थाना पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता का कहना है कि वर्ष 2019 में वह शहर के एक शिक्षण संस्थान में पढ़ती थी। दिसंबर 2019 में बस स्टैंड से शिक्षण संस्थान तक अरविंद पीछा करता था। एक दिन उसने रास्ता रोक कहा कि वह शादी करना चाहता है। अगर शादी नहीं करोगी तो आत्महत्या करूंगा। इसके बाद वह एक होटल में ले गया और दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने अश्लील फोटो व वीडियो बना लिया। आरोपी ने पांच साल तक शारीरिक संबंध बनाए।

आरोप है कि अरविंद ने कहा कि महाराष्ट्र से 2 किलोग्राम अफीम लेकर आनी है। इसके बदले में पांच लाख रुपये मिलेंगे। जब युवती ने विरोध किया तो दबाव डाला। पिछले साल उसने सहेली से अपने पुलिसकर्मी दोस्त की दोस्ती कराने को कहा। आरोप है कि आरोपी का नक्सलियों से संपर्क है। पुलिस ने अरविंद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें