शोरूम संचालक वकील चंद गोयल ने बताया कि वह रोजाना की तरह गोदाम को बंद करने के बाद शुक्रवार रात को घर चला गया था। कुछ समय बाद पड़ोसियों को गोदाम से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। पड़ोसियों ने उसके पास फोन करके सूचना दी। जब वह मौके पर आया तो देखा कि आग की लपटें उठ रही थी और उसका सामान जल रहा था। उसने दमकल विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दी।
फतेहाबाद के टोहाना में रेलवे रोड पर स्थित जगदंबा फर्नीचर शोरूम के गोदाम में शुक्रवार रात अचानक आग लग गई। इस दौरान लाखों रुपये का कच्चा माल व तैयार फनीर्चर जल गया। आग की सूचना पाकर पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने तीन गाड़ियों के जरिये करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। शोरूम संचालक ने प्रदेश सरकार व प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
दमकल विभाग की तीन गाड़ियों के जरिये आग पर पाया काबू
शोरूम संचालक वकील चंद गोयल ने बताया कि वह रोजाना की तरह गोदाम को बंद करने के बाद शुक्रवार रात को घर चला गया था। कुछ समय बाद पड़ोसियों को गोदाम से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। पड़ोसियों ने उसके पास फोन करके सूचना दी। जब वह मौके पर आया तो देखा कि आग की लपटें उठ रही थी और उसका सामान जल रहा था। उसने दमकल विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दी।
दमकल विभाग के कर्मचारी पहले एक गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। मगर उससे आग काबू नहीं आई। इसके बाद दो और गाड़ियों मंगवाई गई। तीन गाड़ियों से लगातार पानी बरसाते हुए करीब तीन घंटे में कड़ी मशक्कत से दमकलकर्मी आग को शांत कर सके। वकील चंद गोयल ने बताया कि आग लगने से उनका करीब चार लाख रुपये का सामान जल गया।