फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: सख्त हुआ प्रशासन, पराली जलाने वाले किसान पर एफआईआर दर्ज

Sat, 18 Nov 2023 09:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

पराली जलाने की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। किसान गेहूं बिजाई की जल्दी में है। फतेहाबाद में शनिवार को भी आठ स्थानों पर पराली जली है। संख्या 499 पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद में लगातार जागरूकता व जुर्माना लगाने के बाद भी पराली की आग नहीं रुकी तो अब प्रशासन ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। प्रशासन द्वारा इस बार के धान के सीजन में पराली जलाने वाले किसान के खिलाफ पहली एफआईआर दर्ज करवा दी गई है।
विज्ञापन


शनिवार को सदर थाना फतेहाबाद पुलिस ने गांव भड़ोलांवाली में पराली की गांठों को आग लगाने के मामले में किसान गगी सिंह पर केस दर्ज किया है। वहीं, जिले में शनिवार को भी आठ स्थानों पर पराली जलाई गई। इस तरह पराली जलाने के मामले बढ़कर 499 तक पहुंच गए हैं।

जिले में अभी भी करीब 45 हजार एकड़ पर धान की फसल खड़ी है और लगातार धान की कटाई हो रही है। गेहूं बिजाई का सीजन अंतिम समय की ओर चल रहा है, ऐसे में प्रशासन के जागरूकता अभियान को दरकिनार कर लगातार पराली जला रहे हैं।
विज्ञापन


डेढ़ एकड़ की पराली में लगाई थी आग
पराली जलाने के मामले में पुलिस को गांव भड़ोलांवाली के ही किसान ठंडीराम ने गगी सिंह के खिलाफ शिकायत दी है। ठंडीराम ने बताया कि उसने अपने खेत में करीब डेढ़ एकड़ पराली पशुओं को चराने के लिए इकट्ठा करके नहर की पटरी के पास सरकारी जगह पर रखी थी।

शनिवार दोपहर करीब तीन बजे गांव के ही गगी सिंह ने इस पराली को आग लगा दी। जब उसने रोका तो आरोपी ने उससे गाली गलौच किया। सदर पुलिस ने ठंडीराम की शिकायत पर गगी के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन करने, पर्यावरण प्रदूषण बढ़ाने व आगजनी करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें