फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 04 Nov 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, भूना
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 वीरवार अलसुबह एक बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे का निरीक्षण किया। इसके बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक युवक की पहचान 25 वर्षीय गुलजार सिंह पुत्र काबल सिंह के रूप में हुई है। शव को सामान्य अस्पताल भिजवाकर पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया। गुलजार सिंह रात्रि करीब 11 बजे भूना में एक परिचित के घर से बाइक मांगकर अपनी ढाणी में जा रहा था।
बताया गया है कि अचानक बस स्टैंड के पास किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। इससे गुलजार सिंह एक दीवार से जा टकराया। परंतु मौके पर कोई भी व्यक्ति न होने के कारण उपचार के अभाव में गुलजार सिंह ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल सुबह करीब चार बजे लोगों ने देखा तो मामले की सूचना एसएचओ जयभगवान सिंह को दी। सूचना मिलते ही एसएचओ ने मौके पर पहुंचकर युवक को देखा तो वह मृत अवस्था में पड़ा था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान करवाई तो वह गुलजार सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसकी जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें