फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में दूल्हे के पिता और बैंक्वेट हॉल मालिक पर मुकदमा 

Fri, 04 Nov 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
शादी।
विज्ञापन
निकाह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में दुल्हन के जीजा को गोली लगने की घटना ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। नाराज दुल्हन पक्ष ने निकाह ही रोक दिया। घायल का मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने अपनीे ओर से बैंक्वेट हाल के स्वामी और दूल्हे के पिता के खिलाफ जानलेवा हमला करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दी है। पुलिस ने चौकीदार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।       
विज्ञापन


शहर कोतवाली के खालापार स्थित मुगल गार्डन बैंक्वेट हॉल में बुधवार को निकाह का कार्यक्रम चल रहा था। शादी में दुल्हन का जीजा खतौली निवासी अनीस भी शामिल था। शाम करीब चार बजे कार्यक्रम में अचानक हर्ष फायरिंग होने लगी। इस दौरान एक गोली अनीस के पेट में जा लगी। गोली लगने पर अनीस लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। समारोह में अफरातफरी मच गई। परिजन घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।

इसी बीच दुल्हन के परिजनों ने निकाह को रुकवा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर जांच करने के लिए पहुंची। दोनों पक्ष मामले को छुपाने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने विवाह स्थल पर लोगों से पूछताछ की ओर बैंक्वेट हॉल के चौकीदार को हिरासत में लिया। उधर, मामले में कोतवाली के एचसीपी श्यामबीर की ओर से  दूल्हे के वालिद फिरदौस और बैंक्वेट हाल स्वामी डॉ. हारुन के खिलाफ जानलेवा हमला करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर दी है। पुलिस ने अपनी ओर से रिपोर्ट में दर्शाया है कि निकाह के दौरान दूल्हे के पिता फिरदौस द्वारा अवैध असलाह से फायरिंग की जा रही थी, इसी बीच एक गोली दुल्हन इरम के जीजा के पेट में जा लगी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।       
विज्ञापन


पहले भी हर्ष फायरिंग की होती रही घटनाएं      
मुजफ्फरनगर। जनपद में हर्ष फायरिंग में गोली लगने का मामला पहला नहीं है। इससे पूर्व भी शहर में कई शादियों में हर्ष फायरिंग के दौरान लोगों को गोली लगी हैं, लेकिन आपस में रिश्तेदार होने और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए लोग पुलिस में नहीं जाते। इसी वर्ष सर्दियों में शहर कोतवाली के मिमलाना रोड और सिविल लाइन के कच्ची सड़क पर शादी समारोह में दो युवकों को हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगी थी। पुलिस के जाने के बाद भी दोनों पक्षों ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। जिले में शादी समारोह के दौरान फायरिंग करना अपनी शान की बात समझी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें