फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: दिनदहाड़े हुई फायरिंग में घायल की मौत, परिजनों ने दाह संस्कार से किया मना, लगाया जाम

Sun, 16 Jun 2024 07:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कई जगह जाम लगाया गया। दुकानें बंद करवाई गई। हमले में पत्नी बाल-बाल बच गई। वर्चस्व की लड़ाई में हत्या की आशंका है। मृतक बलराज उर्फ गोली के खिलाफ 35 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद शहर के मातूराम कॉलोनी रोड पर शनिवार शाम को कार सवार बलराज उर्फ गोली व उसकी पत्नी पूजा पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में घायल बलराज ने रविवार सुबह हिसार के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हमले में मृतक की पत्नी पूजा बाल-बाल बच गई थी।

विज्ञापन


चिकित्सकों का कहना है कि गोली छाती के पास से होते हुए आंत में जा फंसी थी। सूचना मिलते ही फतेहाबाद पुलिस की टीम हिसार रवाना हुई और कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया। मामले में शनिवार को शहर पुलिस ने बलराज उर्फ गोली की पत्नी पूजा की शिकायत पर आरोपी सिरसा के बनसुधार निवासी संजय और फतेहाबाद के खेमा खाती चौक निवासी विकास उर्फ गोलू के खिलाफ हत्या प्रयास का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


मौत के बाद पुलिस ने अब इस मामले में हत्या की धारा जोड़ दी है। इस वारदात को वर्चस्व की लड़ाई से जोड़कर देखा जा रहा है। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों ने शनिवार शाम साढ़े 4 बजे लालबत्ती चौक पर जाम लगा दिया। परिजनों ने भट्टू रोड, थाना रोड, सिरसा रोड की तरफ जाने वाले रास्तों को पूरी तरह से बंद कर दिया।

साढ़े 5 बजे परिजन हिसार-सिरसा रोड पर दुकानें बंद करवाते हुए बीघड़ चौक पर पहुंचे और जाम लगा दिया। शाम करीब 6 बजे एंबुलेंस के द्वारा शव को लालबत्ती चौक पर पर लाया गया है। शहर थाना प्रभारी रणजीत सिंह द्वारा परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

मामले के मुताबिक काठमंडी निवासी बलराज उर्फ गोली पर करीब 35 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज है। इनमें हत्या प्रयास जैसा मामला भी शामिल है। ज्यादातर मामले नशा तस्करी से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। कई मामलों में वह बरी हो चुका था। अभी वह जेल से जमानत पर बाहर आया था।
विज्ञापन


गोली लगने के बाद पत्नी के साथ दुकान में छिपे थे
पुलिस को दिए बयान में पूजा ने बताया कि उसकी शादी एक साल पहले बलराज उर्फ गोली के साथ हुई थी। शनिवार को अपने पति बलराज के साथ स्वामी नगर में अपने प्लॉट को देखकर वापस काठमंडी अपने घर जा रहे थे। जब अपेक्स स्कूल से थोड़ा आगे पहुंचे तो फायरिंग की गई। इसके बाद पति ने गाड़ी रोक ली और नीचे उतर गए। आरोप है कि सिरसा के बनसुधार निवासी संजय व खेमा खाती रोड निवासी विकास उर्फ गोलू आए और पिस्तौल से पति के ऊपर फायरिंग की गई। गोली पेट में जा लगी और वह इसके बाद नीचे उतरी और पति को कंफेक्शनरी की दुकान में ले गई और शटर नीचे गिराकर जान बचाई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में फतेहाबाद के निजी अस्पताल ले गए और फिर हिसार के निजी अस्पताल लेकर गए। यहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें