फतेहाबाद पुलिस को दी शिकायत में हिजरावां कलां निवासी पम्मा सिंह ने बताया कि उसका बेटा नशा करने का आदी है। बेटे ने उससे पैसे मांगे थे जो कि उसने देने से मना कर दिया। इसके चलते तैश में आकर बेटे भूलर सिंह ने मकान में आग लगा दी। जिससे घरेलु सामान जिसमें रजाई, कूलर, टीवी आदि जलकर नष्ट हो गए।
फतेहाबाद के गांव हिजरावां कलां में पिता ने नशेड़ी बेटे को रुपये नहीं दिए तो उसने तैश में आकर अपने ही घर में आग लगा दी। जिससे घर का सामान जलकर नष्ट हो गया। मामले में बेटे भूलर सिंह के खिलाफ पिता पम्मा सिंह ने शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में हिजरावां कलां निवासी पम्मा सिंह ने बताया कि उसका बेटा नशा करने का आदी है। बेटे ने उससे पैसे मांगे थे जो कि उसने देने से मना कर दिया। इसके चलते तैश में आकर बेटे भूलर सिंह ने मकान में आग लगा दी। जिससे घरेलु सामान जिसमें रजाई, कूलर, टीवी आदि जलकर नष्ट हो गए। आग लगने पर आसपास के लोग भी इक्ट्ठे हो गए। जिसके बाद आग बुझाई गई। फिलहाल पुलिस ने पिता की शिकायत पर आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी के अनुसार
मामले में व्यक्ति ने शिकायत दी है कि उसका बेटा नशे का आदी है। उसने तैश में आकर अपने घर में आग लगा दी, जिससे घरेलु सामान जल गया। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - रूपेश चौधरी, सदर थाना प्रभारी।