फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई फायरिंग करने से रोका तो मार दी गोली

Tue, 02 Feb 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
निकटवर्ती गांव अलीका में विवाह समारोह के दौरान हवाई फायर करने से रोकने पर गुस्साए एक बाराती ने तैश में आकर समारोह में एक महिला को गोली मार दी। गोली लगते ही महिला वहीं पर बेसुध हो गई। जिसके बाद विवाह समारोह में भगदड़ सी मच गई। समारोह में मौजूद लोगों ने महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल करवाया जहां से उसे हिसार रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल महिला के बेटे के बयान पर गोली चलाने वाले वकील नामक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नागपुर निवासी फौजी उर्फ मोनू ने आरोप लगाया कि उसकी मां पार्वती देवी विवाह समारोह में रोटियां बनाने का काम करती है। मोनू ने बताया कि सोमवार को भी अलीका गांव के संदीप के घर विवाह में रोटी बनाने गई थी। आरोप लगाया कि सोमवार शाम को उसके पास किसी संबंधी का फोन आया कि उसकी माता को वकील नाम के युवक ने गोली मार दी है। मोनू ने पुलिस शिकायत में बताया कि विवाह समारोह में वकील नाम का युवक फायरिंग कर रहा था। उसकी मां के साथ अन्य महिलाओं ने भी फायरिंग करने से रोका तो वकील ने तैश में आकर उसकी मां पर ही फायर कर दिया। गोली लगने के बाद घायल अवस्था में उसकी मां को पहले रतिया के अस्पताल में लाया गया जहां से उसे हिसार रेफर कर दिया गया। घायल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। रतिया पुलिस ने घायल महिला के बेटे की शिकायत पर वकील के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बीती रात अलीका गांव में विवाह समारोह में गोली लगने से महिला घायल हो गई थी। गोली चलाने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रदीप कुमार, एसएचओ, रतिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें