फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कोरोना ड्यूटी के दौरान होमगार्ड ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, वीडियो बनाया, ब्लैकमेल कर पैसे भी ऐंठे 

Fri, 24 Jun 2022 11:15 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

2020 के दौरान कोरोना के चलते पीड़िता के गांव में बैरिगेड्स लगाए गए थे। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड ने उसे कोरोना बताकर दवा दी। महिला बेसुध हो गई, जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना डयूटी के दौरान होमगार्ड द्वारा विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला की अश्लील वीडियो बना ली और फिर ब्लैकमेल भी किया। आरोप है कि ब्लैकमेल करके आरोपी ने करीब ढाई लाख रुपये भी ऐंठ लिए। इसके अलावा ब्लैकमेल करके 2020 से लेकर तीन जून 2022 तक कई बार महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला थाना पुलिस ने आरोपी होमगार्ड के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

     
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि 2020 के दौरान कोरोना महामारी के चलते गांव में बेरिगेड्स लगाए गए थे। जहां पर एक होमगार्ड की ड्यूटी लगी थी। होमगार्ड ने उसे कहा कि उसमें कोरोना के लक्षण है और दवा दे दी। जब उसने दवाई ली तो वह बेसुध हो गई। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने वीडियो बना ली और इसके बाद उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने 2020 से लेकर 3 जून 2022 तक कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया और ब्लैकमेल करके उससे करीब ढाई लाख रुपये भी ऐंठ लिए।

महिला की तरफ से शिकायत आई है। आरोप है कि होमगार्ड ने ब्लैकमेल करके कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। - अरुणा, महिला थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें