फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: दिल्ली से सिरसा के लिए बुक की गई कैब फतेहाबाद में लूटी, चालक के कंधे पर मारी गोली

Tue, 31 Jan 2023 10:03 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहबाद (हरियाणा)

सार

हरियाणा के फतेहाबाद जिले में गाड़ी लूटने की इस महीने तीसरी वारदात है। चालक ने रोकने का प्रयास किया तो एक युवक ने उस पर गोली चला दी।
विज्ञापन
Loot demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के निजामुद्दीन फ्लाईओवर से सिरसा के लिए बुक की गई ओला कैब को सोमवार रात तीन युवकों ने फतेहाबाद में लूट लिया। चालक ने रोका तो युवकों में से एक ने कंधे पर गोली मार दी।

विज्ञापन


राहगीरों ने एम्बुलेंस बुलाकर घायल चालक को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे अग्रोहा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।
 

जानकारी के अनुसार दिल्ली के शाहीन बाग निवासी कैब चालक असमद की कैब तीन युवकों ने दिल्ली से सिरसा के लिए बुक की थी। वे सोमवार शाम 5 बजे निजामुद्दीन फ्लाईओवर से निकले।

रात 10 बजे फतेहाबाद क्रॉस किया, तभी गांव करनौली के पास गाड़ी रुकवा कर चालक से गाड़ी लूट ली। चालक ने रोकने का प्रयास किया तो एक युवक ने उस पर गोली चला दी। गोली कंधे पर लगने से चालक घायल हो गया। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें