फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी द्वारा महिला का हाथ पकडने के मामले में जांच करने रतिया पहुंची जांच टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिसकर्मी द्वारा महिला का हाथ पकड़ने के मामले में जांच करने रतिया पहुंची टीम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। क्षेत्र की एक महिला द्वारा यातायात पुलिस के इंचार्ज पर लगाए गए दुर्व्यवहार करने के आरोपों के बाद मंगलवार को मामले की जांच के लिए डीएसपी धर्मवीर पूनिया, जिला बाल संरक्षण अधिकारी रेखा अग्रवाल की टीम रतिया पहुंची। टीम ने जहां आरोपी यातायात पुलिस इंचार्ज इंद्राज सिंह तथा उस दौरान मौके पर तैनात अन्य पुलिस कर्मियों के बयान दर्ज किए, वहीं टीम ने गांव में पहुंच कर पुलिस कप्तान के समक्ष शिकायत करने वाली महिला के भी बयान लिए ।
विज्ञापन

उपरोक्त जांच को लेकर रतिया पहुंचे डीएसपी धर्मवीर पूनियां ने बताया कि गत दिवस एक गांव महिला ने पुलिस कप्तान के समक्ष लिखित शिकायत की थी कि रतिया में यातायात पुलिस के इंचार्ज इंद्राज सिंह ने वाहनों की जांच-पड़ताल के दौरान उसके साथ दुर्व्यवहार किया है। ज्ञात रहे की मामले का विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उन्होंने कहा कि वीडियो के तथ्यों के आधार पर ही पुलिस कप्तान ने विशेष जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी जांच टीम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी रेखा अग्रवाल के अलावा महिला हेल्प डेस्क की इंचार्ज राज बाला को भी शामिल किया है। इस मामले की पूरी रिपोर्ट पारदर्शिता के साथ ही तैयार की जाएगी और शीघ्र ही यह रिपोर्ट पुलिस कप्तान को सौंप दी जाएगी। गौरतलब है कि गत दिनों सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हुआ था। जिसमें पुलिसकर्मी महिला का हाथ पकड़ते हुए देखा गया था। महिला ने पूरे मामले की शिकायत एसपी दीपक सहारण को देकर मामले में कार्रवाई की मांग की थी। जिस पर एसपी ने उक्त कमेटी का गठन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें