सुंदरबनी। उपजिला सुंदरबनी के गांव गाई में मंगलवार दोपहर एक बाइक खाई में गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार युवक राजेश कुमार कुमार पुत्र मनसा राम निवासी गाई भजवाल सुंदरबनी से अपने घर की ओर जा रहा था। घर से कुछ ही दूरी पर अचानक एक तीखे मोड़ पर बाइक पर से ध्यान हटने से वह बाइक समेत खाई में गिर गया। इस हादसे में बाइक सवार युवक राजेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने सुंदरबनी पुलिस को सूचित किया। इसके बाद थाना प्रभारी सुंदरबनी इंस्पेक्टर रूमाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर मृत युवक राजेश कुमार के शव को कब्जे में लेकर उपजिला अस्पताल सुंदरबनी पहुंचाया। अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार करने के लिए शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मांमला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।