फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमानी में दो महिलाओं ने एक दूसरे के परिजनों पर लगाए संगीन आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना(फतेहाबाद)।
गांव अमानी में दो पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक पक्ष की महिला ने गांव के एक व्यक्ति पर जहां दुष्कर्म का आरोप लगाया तो वहीं आरोपी की पत्नी ने शिकायतकर्ता के एक परिजन पर अश्लील हरकतें करने के आरोप जड़ दिए। टोहाना सदर पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव अमानी निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी तीन लड़कियां एवं एक लड़का है। उसका पति मजदूरी कर परिवार का पालन है। महिला ने बताया कि 5 जून को 10 बजे जब वह घर में अकेली थी, तभी ग्रामीण जगराज सिंह ने उसके घर आकर कहा कि तेरे भाई राजपाल का एक्सीडेंट हो गया है। तुझे मिलने के लिए बुलाया है। वह उसके साथ बाइक पर बैठकर आ गई। टोहाना बस स्टैंड पहुंचते ही अचानक वह बेहोश हो गई तथा उसके बाद आरोपी उसे रोहतक जिले के कलानौर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। अगली सुबह उसे पता चला कि यहां जगराज के मामा प्रवीण भी मौजूद हैं। उसके बाद आरोपी उसे रोहतक बस स्टैंड पर छोड़ गए।
विज्ञापन

आरोपियों ने धमकी दी कि किसी को बताने पर उसे व उसके पति को मार देंगे। उसने हिम्मत कर घटना के बारे में दोनों देवर, पति, सास- ससुर बताया। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की, तो महिला ने मामले की शिकायत एसपी को दी। उसने बताया कि आरोपी ने 7 अक्तूबर को उसके देवर सुखचैन पर हमला कर दिया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मामले के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं इस मामले में आरोपी जगराज सिंह की पत्नी ने क्रास एफआईआर कराई है। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुखचैन ने उसे गलत शब्द लिखकर पत्र दिया तथा उसे गंदे-गंदे इशारे करता है। उसने इस बारे में अपने परिजनों को बताया। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना सदर पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें