फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना(फतेहाबाद)।
हिसार रोड पर सदर थाने के सामने सोमवार देर रात एक ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई तथा वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। मंगलवार सुबह आरोपी ट्रक चालक की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने हिसार रोड पर स्थित शहीद चौक तिराहे पर जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। करीब 40 मिनट तक लगे इस जाम की वजह से सड़क के तीनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। जाम की सूचना पाकर डीएसपी जोगेन्द्र शर्मा मौके पर पहुंचे। उनके आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खोल दिया।
टोहना के वार्ड नंबर-18 निवासी 22 वर्षीय राहुल राजमिस्त्री था। सोमवार देर रात वह अपने मित्र मसाला फैक्टरी कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय सुमित के साथ किसी शादी समारोह से भाग लेने के बाद बाइक द्वारा वापस घर लौट रहा था, तभी अचानक सदर थाने के पास उसकी बाइक फिसल गई और दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनको कुचल दिया, जिसके चलते दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक सुमित सरिये मिस्त्री था। दोनों के काम एक-दूसरे संबंधित होने के चलते गहरी मित्रता भी थी। पुलिस ने मौके पर पंहुचकर शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पंहुचा दिया। मामले की जांच के लिए एएसआई मल्ल सिंह सुबह अस्पताल पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने घटना की जगह का मुआयना किया। इस दौरान जांच अधिकारी ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया, लेकिन कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा।
वाहन चालक को गिरफ्तार किए जाने की मांग को लेकर मृतकों के परिजनों ने मंगलवार सुबह शहीद चौक को तीनों ओर से जाम कर दिया तथा पुलिस के प्रति रोष व्यक्त किया। इस दौरान सदर प्रभारी सोमवीर ढाका तथा शहर प्रभारी हरबंस लाल मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन परिजन नहीं माने और गिरफ्तारी की मंाग पर अड़े रहे। मृतक राहुल के चाचा सोहनलाल ने बताया कि उसका भतीजा अपने दोस्त के साथ किसी कार्यक्रम से वापस लौट रहा था तो सदर थाने के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस की ढुलमुल कार्रवाई के चलते जाम लगाया है। वे पुलिस से मांग करते हैं कि शीघ्र ही आरोपी काबू किया जाए। इस दौरान डीएसपी जोगेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे तो मृतक के परिजनों ने उनसे आरोपियों को जल्द काबू करने की गुहार लगाई। डीएसपी ने मृतक के बिलखते पिता को गले से लगाकर उसका ढांढस बंधाया तथा शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया। जाम करीब 40 मिनट तक लगा रहा और इस दौरान सड़क के तीनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस बारे में एसएचओ हरबंस लाल ने बताया कि पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें